शरीर में कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हाई बीपी की समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल, जब आप हाई फैट वाले फूड्स को खाते हैं तो इनसे निकलने वाले फैट के कण और ट्राइग्लिसराइड्स धमनियों से जाकर चिपने लगते हैं और इससे धमनियां अंदर से संकुचित हो जाती हैं। इससे होता ये है कि शरीर से खून को निकलने के लिए जगह नहीं मिलती और बीपी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप हाई फाइबर वाले फूड्स को खाएं जो कि धमनियों को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं। इससे शरीर की गंदगी डिटॉक्स हो जाती है और बीपी बैलेंस करने में मदद मिलती है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में चिया सीड्स के फायदे:
चिया सीड्स जैली जैसा कंपाउंड बनाता है जो कि धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल के कणों से चिपक जाते हैं। फिर ये पानी के साथ फ्लश ऑउट होते हुए बाहर आते हैं और इस प्रकार से फैट के लिपिड्स भी शरीर से बाहर आ जाते हैं। तो, धमनियों कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं होता, धमनियां साफ हो जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और शरीर हाई बीपी समेत कई सारी समस्याओं से बचा रहता है।
वेट लॉस में भी है फायदेमंद:
चिया सीड्स वेट लॉस में भी तेजी से काम करता है। अगर आपा रोजाना चिया सीड्स का ड्रिंक करते यहीं तो इससे वजन कम होता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखने में मददगार है। इसके अलावा जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है उन्हें भी इन दोनों चीजों का सेवन करना चाहिए। तो, आप भी चिया सीड वॉटर को एक बार जरूर ट्राई करें।
चिया सीड्स का सेवन कैसे करें:
हाई कोलेस्ट्रॉल में चिया सीड्स का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। बस आपको करना ये है कि पानी में चिया सीड्स को भिगोकर रखें और कुछ ही देर बाद इसे मिलाकर पी लें। आपको ये काम हफ्ते में 3 दि न करना है और आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अपने आप कंट्रोल होने लगेगा।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)