1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इंडिया टीवी के जरिए डॉक्टर से जानें कैसे नवजात बच्चों को कोरोना वायरस से बचाएं?, अपनाएं ये टिप्स

इंडिया टीवी के जरिए डॉक्टर से जानें कैसे नवजात बच्चों को कोरोना वायरस से बचाएं?, अपनाएं ये टिप्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 30, 2020 01:45 pm IST,  Updated : Mar 30, 2020 02:54 pm IST

डॉक्टर रवि मलिक के अनुसार कोरोना वायरस का खतरा बच्चों में कम होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बेफिक्र हो जाएं। बच्चों को इस समय हेल्थ एजूकेशन देना बहुत ही जरूरी है।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus

कोरोना वायरस से पूरा देश बेहाल है। जिससे सावधानी बरतनी बहुत ही जरूरी है। बड़े-बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चों की देशभाल करना बहुत ही जरूरी है। इंडिया टीवी के जरिए दिल्ली के डॉक्टर रवि मलिक ने बताया कि आखिर आप कैसे अपने बच्चें की देशभाल कर सकते हैं। 

डॉक्टर रवि मलिक के अनुसार कोरोना वायरस का खतरा बच्चों में कम होता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप बेफिक्र हो जाएं। बच्चों को इस समय हेल्थ एजूकेशन देना बहुत ही जरूरी है। 

कई माता-पिता ऐसे भी होते हैं जो अपने 8-9 साल के बच्चों को कोरोना वायरस के बारे में नहीं बताते है, लेकिन आपको बता दें कि कोरोना वायरस क्या है, लक्षण, आइसोलेशन के बारे में उसे सबकुछ पता होना चाहिए। जिससे वह भी अपनी हाइजीन का ध्यान रख सकें। घर में अगर बच्चे है तो इन बातों का रखें ध्यान। 

  • डॉक्टर मलिक के अनुसार बच्चों को घर से बिल्कुल भी बाहर न निकलने दें। 
  • घर में किसी को आने न दें फिर चाहे वह नौकर ही क्यों न हो। हो सकता है कि उनके जरिए आपके घर में भी कोरोना वायरस आ जाए। 
  • अगर आपको या घर में किसी को बुखार, खांसी आदि की समस्या है तो मास्क लगाकर रखें। इसके साथ ही बच्चों से 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें। जिससे कि वह भी संक्रमित न हो।
  •  बच्चों को हाइजीन का पूरा ध्यान रखने को कहें। समय-समय पर उनके हाथ साबुन और पानी से धुलाते रहें। जिससे कि वह संक्रमित न हो। 

अगर घर में दूधमुंहा बच्चा है तो

कई लोगों के मन में सवाल होता है कि  अगर मां को खांसी-जुकाम या बुखार है। इसके अलावा अगर वह कोरोना से संक्रमित है तो इससे बच्चे को भी हो सकता है। इस बारे में डॉक्टर मलिक का कहना है कि बिल्कुल यह बाच सच नहीं है कि मां द्वारा स्तनपान करने से बच्चा संक्रमित नहीं हो सकता है, लेकिन थोड़ा हाइजीन का ज्यादा रखना पड़ता है। अगर मां को खांसी, जुकाम या बुखार है तो बच्चें से दूरी बनाकर रखें। इसके साथ ही मास्क लगाए रहें। बच्चे को छूने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं। ऐसी ही कुछ सावधानी बरतनी की जरुरत है। 

इंडिया टीवी के जरिए सेलेब्रिटी ट्रेनर सपना व्यास ने बताया- लॉकडाउन के दौरान घर पर खुद को कैसे रखें फिट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।