1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन 4 बीमारियों में फायदेमंद है देसी घी का सेवन, सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में है असरदार

इन 4 बीमारियों में फायदेमंद है देसी घी का सेवन, सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में है असरदार

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 07, 2023 02:44 pm IST,  Updated : Jan 07, 2023 02:44 pm IST

घी को हमेशा से लोगों ने वजन बढ़ाने वाला और फैटी लिवर की बीमारी से जोड़कर देखा है। जबकि, आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों के लिए फायदेमंद बताया गया है।

ghee_benefits- India TV Hindi
ghee_benefits Image Source : FREEPIK

देसी घी हमेशा से ही हमारे खाने का हिस्सा रहा हैं। लेकिन, आज के समय में माना जा रहा है कि ये वजन बढ़ाने वाला माना जाता है। जबकि, हमारा वजन ट्रांस फैट बढ़ाता है ना कि घी का ओमेगा-3 फैट। दरअसल, घी में  CLA और K2 जैसे फैट घुलनशील विटामिन और ब्यूटिरिक एसिड होते हैं। ये जहां शरीर के सेल्स और टिशूज को हेल्दी रखता है वहीं, ये ब्रेन को एनर्जी देने का भी काम करता है। इसके अलावा घी स्किन को अंदर से नरिश करता है और झुर्रियों से बचाव में मदद करता है। तो, शरीर की इन तमाम बीमारियों में आप घी का सेवन कर सकते हैं।  

इन 4 बीमारियों में फायदेमंद है देसी घी का सेवन-diseases in which you can have ghee in hindi

1. मुंह के छाले- ghee in mouth sores

मुंह के छाले होने पर घी का सेवन बहुत फायदेमंद है। मुंह में छाले माउथ इंफेक्शन और पेट की गर्मी बढ़ने की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में घी का एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में छालों को कम करता है और लैक्सटेसिव गुण पेट को साफ करके गर्मी कम करने में मदद करता है। 

ghee
Image Source : FREEPIKghee

रातों रात फटे होंठों को ठीक कर देंगे ये 4 देसी नुस्खे, दादी-नानी के जमाने से हैं कारगर

2. आर्थराइटिस में घी-ghee in arthritis

घी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से शरीर को सुरक्षा प्रदान करते हैं। यह कोशिका और ऊतक क्षति को रोकता है, इस प्रकार हड्डियों को मजबूत सुरक्षा देता है, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है। इस तरह ये आर्थराइटिस में सूजन को कम करने में मदद करता है, जोड़ों को चिकनाई देता है जिससे जोड़ों की जकड़न कम होने लगती है। 

arthritis
Image Source : FREEPIKarthritis

3. कब्ज की समस्या में-ghee in constipation

घी नेचुरल लैक्सटिव है और ये आंतों के मार्ग को साफ करता है, जिससे वेस्ट निकलने की गति में सुधार होता है और आपके कब्ज के जोखिम को कम करता है। साछ ही ये बवासीर की समस्या में भी फायदेमंद है। 

शरीर में दिखें ये 3 बदलाव तो समझ जाएं ज्यादा पी रहे हैं गर्म पानी, जानें 1 दिन में पिएं कितने गिलास

4. वजन घटने में-ghee for weight loss

घी शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है जिससे यह वजन घटाने का एक आदर्श माध्यम बन जाता है। घी के सेवन से यह शरीर में अन्य वसा को जलाता है और इस प्रकार वजन कम होता है। बस ध्यान रखें कि कभी भी घी को पका कर ना खाएं। इस पकी हुई चीजों में ऊपर से मिला कर खाएं। जैसे दाल में और पराठे मे तब जब आप खाने बैठों हो नाकि जब आप इन्हें बना रहे हों।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।