1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन वजहों से पेट में पड़ने लगते हैं कीड़े, होने लगता है तेज दर्द, जानें कारण और बचाव के घरेलू उपाय

इन वजहों से पेट में पड़ने लगते हैं कीड़े, होने लगता है तेज दर्द, जानें कारण और बचाव के घरेलू उपाय

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 26, 2025 11:36 pm IST,  Updated : Nov 26, 2025 11:36 pm IST

पेट में कीड़े होने की वजह से पेट दर्द, गैस और दस्त जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में जानते हैं इसे ठीक करने के बेहतरीन घरेलू नुस्खे?

पेट में कीड़े- India TV Hindi
पेट में कीड़े Image Source : FREEPIK

बच्चों में पेट के कीड़े पड़ना एक आम समस्या है। लेकिन क्या आप जानते हैं बड़े लोगों के पेट में भी कीड़े हो सकते हैं, भले ही उन्हें इसका एहसास न हो। ये दूषित भोजन या पानी से फैलते हैं और अक्सर बिना किसी लक्षण के मौजूद रहते हैं। पेट में कीड़े होने पर पेट दर्द की समस्या बहुत ज़्यादा हो सकती है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन वजहों से पेट में कीड़े पड़ते हैं और उससे छुटकारा पाने के लिए कौन से घरेलू नुस्खे आज़माए?

इस वजह से पड़ते हैं पेट में कीड़े?

गंदगी और साफ सफाई पर ध्यान नहीं देने से पेट में ज़्यादातर कीड़े पड़ते हैं। साथ ही गंदा पानी पीने की वजह से भी पेट में कीड़े पड़ सकते हैं। इसलिए हो सके तो हमेशा तो पानी को गर्म कर के ही पियें। पानी की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि बाहर जंक फ़ूड खाने से भी पेट में कीड़े पड़ जाते हैं। वहीं बच्चों की बात करें, तो कई बच्चे मिटटी खाते हैं, मिटटी में खेलते हैं, ऐसे में उनके पेट में कीड़े हो सकते हैं।

पेट में कीड़े होने से हो सकती हैं ये समस्याएं

पेट में कीड़े होने से पेट में असहनीय दर्द होने लगता है। अचानक से वजन कम होने लगता है। मल त्यागने में ज़ोर लगाना पड़ता है। मल में सफेद कीड़े दिखते हैं। अक्सर कमजोरी और सिरदर्द होता है साथ ही उल्टी होने लगती है।

पेट के कीड़ों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

  • खाना खाने से पहले आधा चम्मच अजवाइन पानी के साथ निगल लें। 3 से 4 दिनों तक दिन में दो बार ऐसा करें। इसके बाद भी आराम ना मिले तो डॉक्टर को दिखाएं। 

  • तवे पर जीरे को भून लें। इन्हें आधा चम्मच लें और गुड़ के साथ खाएं। आप जीरे को पाउडर बनाकर भी खा सकते हैं। 5-6 दिनों में आपको आराम मिल जाएगा।

  • पेट के कीड़ो को खत्म करने में तुलसी पत्ता बेहद कारगर है। तुलसी अर्क के सेवन से पेट के कीड़े धीरे धीरे खत्म हो जाते हैं। 

  • लौंग खाने से इसमें मौजूद इयुजिनॉल तत्‍व पेट के कीड़े और उसके अंडे को नष्‍ट करता है।

  • नारियल तेल के सेवन से भी पेट में कीड़े की समस्‍या खत्‍म होती है। एक से दो चम्‍मच नारियल तेल रोजाना भोजन में शामिल करें।

  • सुबह खाली पेट 4 से 5 कच्‍चे लहसुन की कलियां जरूर खाएं। इनमें मौजूद एलिसिन और अजोएन तत्‍व पेट के कीड़ों को धीरे धीरे मार देते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।