1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहरे के चलते 60 ट्रेनें लेट, 20 ट्रेनों के समय में बदलाव

कोहरे के चलते 60 ट्रेनें लेट, 20 ट्रेनों के समय में बदलाव

 Written By: IANS
 Published : Dec 29, 2016 11:05 pm IST,  Updated : Dec 29, 2016 11:05 pm IST

उत्तर भारत के अधिकांश भागों में गुरुवार को घने कोहरे की वजह से 20 रेलगाड़ियों के समय में पर्वितन किया गया और 60 देरी से चल रही हैं। एक रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Trains fog- India TV Hindi
Trains fog Image Source : PTI

नई दिल्ली: उत्तर भारत के अधिकांश भागों में गुरुवार को घने कोहरे की वजह से 20 रेलगाड़ियों के समय में पर्वितन किया गया और 60 देरी से चल रही हैं। एक रेलवे अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तर रेलवे अधिकारी के अनुसार, पूर्वा एक्सप्रेस अपने तय समय से 28 घंटे की देरी से, सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नियत समय से 22 घंटे और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 21 घंटे की देरी से चल रही है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

अधिकारी ने यह भी कहा कि 20 रेलगाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। जबकि उत्तर प्रदेश के कानपुर के पास रुरा में बुधवार को हुई दुर्घटना की वजह से रेलवे ने 32 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया। रेलवे ने गुरुवार को 26 रेलगाड़ियां, शुक्रवार को चार और शनिवार को दो रेलगाड़ियां रद्द की हैं।

इस बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के संचालन प्रबंधक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अनुसार, उड़ान संचालनों पर बहुत थोड़ा प्रभाव रहा, गुरुवार को कोई भी उड़ान नहीं रोकी गई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत