1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण के बारे में ये बातें

जानिए पद्मश्री, पद्मभूषण और पद्मविभूषण के बारे में ये बातें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 13, 2015 05:52 pm IST,  Updated : Dec 13, 2015 05:52 pm IST

बॉलीवुड फिल्मों ट्रेजडी किंग कहे जाने वाले अभिनेता दिलीप कुमार को आज देश के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मविभूषण से नवाजा गया है। जानें इसके बारे में हर एक खास बात।

award
award

  • साल 1954 में पहली बार पद्म अवार्ड की घोषणा की गई थी। 1978, 1979, 1993 और 1997 के अलावा से इन अवार्ड की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है।
  • यह अवार्ड तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री के रूप में दिया जाता है। पद्मश्री विशिष्ट सेवा के लिए, पद्मभूषण विशिष्ट सेवा में उतकृष्टता के लिए और पद्मविभूषण किसी क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
  • यह सम्मान साहित्य कला, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, अभियांत्रिकी, पब्लिक अफेयर, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। बिना किसी भेदभाव के हर कोई इसे पाने का हकदार होता है। यह सम्मान मरणोंपरांत नहीं दिया जाता है। इस सम्मान के लिए नामों पर विचार करने के लिए प्रधानमंत्री हर साल एक समिति का गठन करते हैं।
  • एक साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की संख्या 120 से ज्यादा नहीं होती है। अवार्ड पाने वालों को नाम भारत सरकार के गजट में प्रकाशित किए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल 26 जनवरी को की जाती है और इसे खुद भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन में देते हैं। आमतौर पर यह सम्मान समारोह मार्च या अप्रैल के महीने में होता है। इन पुरस्कार पाने वालों को कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं दी जाती है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत