1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमूल दूध प्रति थैली एक रपये मंहगा

अमूल दूध प्रति थैली एक रपये मंहगा

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2016 05:32 pm IST,  Updated : Jun 02, 2016 05:32 pm IST

प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने दिल्ली-एनसीआर में आधे लीटर और एक लीटर की दूध की थैली के भाव एक रपये बढ़ा दिये हैं।

amul- India TV Hindi
amul

नयी दिल्ली: प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने दिल्ली-एनसीआर में आधे लीटर और एक लीटर की दूध की थैली के भाव एक रपये बढ़ा दिये हैं। नये भाव कल से प्रभावी होंगे। अमूल के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने पीटीआई भाषा से कहा, हमने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की आधे लीटर और एक लीटर की थैली के भाव एक-एक रपये बढाने का फैसला किया है और यह वृद्धि कल सुबह से प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि दो वर्षो में दूध की खरीद की उसकी लागत 19 से 20 प्रतिशत बढी है।

उन्होंने कहा कि यह पिछले दो वर्षो में अमूल ने दूध कीमत में यह पहली वृद्धि की है। इस निर्णय के बाद अब अमूल के स्लिम एंड ट्रिम :डबल टोन्ड: दूध की आधा लीटर की थैली 18 रपये में उपलब्ध होगी। अमूल ताजा :टोन्ड: दूध की नई कीमत आधा लीटर की थैली के लिए 20 रपये और एक लीटर की थैली के लिए 39 रपये होगी। अमूल गोल्ड :फुल क्रीम: दूध की कीमत आधा लीटर की थैली के लिए 25 रपये और एक लीटर की थैली के लिए 49 रपये होगी।

अमूल डायमण्ड :फुल क्रीम प्रीमियम दूध: की कीमत एक लीटर की थैली के लिए 26 रपये होगी। सोढ़ी ने कहा कि दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बाद यह सहकारिता डेयरी कंपनी गुजरात और महाराष्ट्र जैसे अन्य क्षेत्रों में भी दरों में वृद्धि करने की योजना बना रही है। अमूल दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 30 लाख लीटर दूध की बिक्री करती है।

इस बीच दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की प्रमुख विक्रेता कंपनी, मदर डेयरी ने कहा कि उसकी ऐसी कोई योजना नहीं है। मदर डेयरी के एक प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपनी कीमतों में कोई वृद्धि नहीं कर रही है। जबकि दिल्ली स्थित यह कंपनी अपने टोकन से बिकने वाले दूध की बिक्री को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है क्योंकि यह पैकबंद दूध के मुकाबले कहीं तीन-चार रपये सस्ता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत