1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में गोमांस रखने के आरोप में दो गिरफ्तार, नाबालिग पकड़ा गया

असम में गोमांस रखने के आरोप में दो गिरफ्तार, नाबालिग पकड़ा गया

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2017 03:43 pm IST,  Updated : Apr 06, 2017 06:18 pm IST

असम में गोमांस रखने के आरोप में असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 1950 के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस ने आज बताया कि बांग्लादेशी मूल के मजदूरों ने चार अप्रैल को कहीं से गोमांस खरीदा और जोरहाट शहर के निकट

Assam Police- India TV Hindi
Assam Police

जोरहाट: असम में गोमांस रखने के आरोप में असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 1950 के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक नाबालिग को पकड़ा गया है। पुलिस ने आज बताया कि बांग्लादेशी मूल के मजदूरों ने चार अप्रैल को कहीं से गोमांस खरीदा और जोरहाट शहर के निकट केन्दूगुरी क्षेत्र में एक दुकानदार को यह कहते हुए गोमांस दिखाया कि रात के खाने में वह इसे खाएंगे।

ये भी पढ़ें

दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर बिफरा चीन, भारत ने बताया गैर-राजनीतिक

शर्मनाक...56 साल का दादा करता था 13 साल की पोती का रेप, हुई गर्भवती
UP के डॉक्टरों को CM योगी का कड़ा संदेश, ‘जांच के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं’
गोहत्या के खिलाफ इराक से फ़तवा जारी, मुसलमानों से गाय न काटने को कहा

केंन्दूगुरी पुलिस थाना प्रभारी प्रशांत भुयान ने बताया कि जब लोगों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उस क्षे़त्र में मंदिर होने के कारण इसका विरोध किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 1950 के तहत मवेशियों के वध पर प्रतिबंध है।

केन्दूगुरी पुलिस थाने के अंतर्गत भुगदोई पुलिस चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 1950 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों को कल देर रात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था जहां से दो को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया जबकि नाबालिग को किशोर गृह भेज दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत