1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डीजे बजाने पर लगाई पाबंदी, लगेगा 11 हजार का जुर्माना

डीजे बजाने पर लगाई पाबंदी, लगेगा 11 हजार का जुर्माना

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 21, 2017 10:50 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 10:50 pm IST

खेड़ी मंसानिया गांव की चौपाल में गांव में बैठक हुई। शादी एवं खुशी पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ उल्लंघन करने वाले पर 11 हजार रुपये के जुर्माने लगाने का फैसला लिया गया।

DJ- India TV Hindi
DJ

जींद: खेड़ी मंसानिया गांव की चौपाल में गांव में बैठक हुई। शादी एवं खुशी पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ उल्लंघन करने वाले पर 11 हजार रुपये के जुर्माने लगाने का फैसला लिया गया। खुले में शौच जाने पर 100 रुपये जुर्माना लगाने का फैसला लिया गया। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक में थाना प्रभारी राजकुमार ने भी हिस्सा लिया। गांव के लोगों को पुलिस प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। आरक्षण के दौरान प्रशासन की सहयोग करने का आह्वान भी किया। 

अजमेर एडवोकेट ने कहा कि डीजे पर गाना बदलने को लेकर अक्सर युवाओं में झगड़े हो जाते है। डीजे पर हुई तकरार बाद में बड़ा रूप ले लेती है। इतना ही नहीं तेज आवाज में अश्लील गाने तक बजाए जाते है। आवाज कम करने को लेकर भी तकरार होने का डर रहता है। गांव में व्यर्थ में पानी बहाने पर 5100 रुपये लगेंगे। 

उन्होंने कहा कि पंद्रह मार्च के बाद खुले में शौच जाने वाले जुर्माना लगाया जाएगा ताकि घरों में शौचालय जिनके यहां नहीं है वो बना ले। गांव में शराब अवैध बेचे जाने से अक्सर सुबह से लेकर शाम तक मोहल्लों में पियक्कड़ शराब के नशे में नजर आते है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत