1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RSS और BJP कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले की जांच NIA से कराने की मांग

RSS और BJP कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले की जांच NIA से कराने की मांग

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2016 07:52 pm IST,  Updated : Oct 21, 2016 08:14 pm IST

RSS कार्यकर्ता की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला तेज करते हुए बीजेपी ने राज्यपाल वजुभाई वाला को एक याचिका सौंपी। याचिका में पार्टी तथा RSS कार्यकर्ताओं की हत्याओं की NIA से जांच कराने की मांग की।

BS yediurappa- India TV Hindi
BS yediurappa

बेंगलुरू: RSS कार्यकर्ता की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला तेज करते हुए बीजेपी ने राज्यपाल वजुभाई वाला को एक याचिका सौंपी। याचिका में पार्टी तथा RSS कार्यकर्ताओं की हत्याओं की NIA से जांच कराने की मांग की। पार्टी ने इस हत्या के लिए जिहादियों और मार्क्सवादियों के बीच सांठगांठ को दोषी बताया है। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

BJP की राज्य इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा और विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की तथा आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ऐसे किसी भी मामले में शामिल हमलावरों का पता लगाने को उत्सुक नहीं है और वह हत्यारों को खुली छूट दे रही है। 

प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगया कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति में शामिल है। उन्होंने राज्यपाल से अनुरोध किया कि राज्य सरकार से ऐसे मामले राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप देने के लिए कहा जाए। उन्होंने कहा कि एनआईए की जांच से अपराध के साजिशकर्ताओं का पर्दाफाश होगा और उनके इरादे सामने आएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत