1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: बीएसएफ के काफिले पर हमला, 1 जवान घायल

कश्मीर: बीएसएफ के काफिले पर हमला, 1 जवान घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 26, 2016 03:23 pm IST,  Updated : Nov 26, 2016 03:23 pm IST

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर हमला किया, जिसमें एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। जिसे पास के ही आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। आंतकियों की तलाश में सर्च आपरेशन जारी है।

terrorists attack- India TV Hindi
terrorists attack

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लंगेट इलाके में आतंकवादियों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के काफिले पर हमला किया, जिसमें एक जवान बुरी तरह घायल हो गया। जिसे पास के ही आर्मी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। आंतकियों की तलाश में सर्च आपरेशन जारी है।

बीएसएफ एक एक अधिकारी ने बताया, "सुबह 9.50 बजे आतंकवादियों ने जिले के लांगेट इलाके से गुजर रही बस पर गोलीबारी की, जो कुपवाड़ा-श्रीनगर बीएसएफ काफिले का हिस्सा था।"

अधिकारियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह को बायीं जांघ में गोली लगी, जबकि दूसरे जवान को मामूली चोट लगी, जिसके नाम की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बीएसएफ के अधिकारी ने बताया, "सिंह और दूसरे जवान बस में बैठे थे, जब अतंकवादियों ने काफिले पर हमला किया। दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए 32 आरआर बटेरगम के एमआई रूम ले जाया गया। वे खतरे से बाहर हैं।"

देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत