1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के किसानों को 2 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

तमिलनाडु के किसानों को 2 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2017 09:24 pm IST,  Updated : Apr 01, 2017 09:24 pm IST

तमिलनाडु में सूखे की मार झेल रहे किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से 2 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

Narendra Modi- India TV Hindi
Narendra Modi Image Source : PTI

नई दिल्ली: तमिलनाडु में सूखे की मार झेल रहे किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से 2 हजार करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। केंद्र सरकार की तरफ से कल इसका ऐलान किया गया। पत्र सूचना कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने सूखे और कर्ज की मार झेल रहे किसानों के लिए 2014.45 करोड़ रुपये की सहायता जारी की है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में 23 मार्च को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की थी। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु को दी जा रही इस सहायता में सूखे (खरीफ) के लिए 1748.28 करोड़ रुपये, समुद्री तूफान 'वार्धा' के लिए 264.11 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के लिए 2.06 करोड़ रुपये की सहायता शामिल है।

तमिलनाडु सरकार ने राज्य में सूखे और समुद्री तूफान वार्धा को देखते हुए केंद्रीय सहायता के लिए ज्ञापन भेजा था। हालांकि तमिलनाडु में सत्ता धारी दल ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक कड़गम (AIADMK) के टीटीवी दिनाकरन ने कहा है कि सरकार की ओर से जारी की गई राशि कम है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत