1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पीएसएलवी-सी34 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरु

पीएसएलवी-सी34 के प्रक्षेपण के लिए उल्टी गिनती शुरु

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2016 08:12 am IST,  Updated : Jun 20, 2016 08:12 am IST

बेंगलुरू: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जून को एकल मिशन में रिकार्ड 20 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए सोमवार सुबह शुरू होनी वाली

PSLV - C- 34- India TV Hindi
PSLV - C- 34

बेंगलुरू: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने  आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जून को एकल मिशन में रिकार्ड 20 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए सोमवार  सुबह शुरू होनी वाली 48 घंटों की उल्टी गिनती को मंजूरी दे दी। इन उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल पीएसएलवी-सी34 का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें भारत का भू सर्वेक्षण अंतरिक्ष यान कार्टोसैट-2 शामिल है। 22 जून को सुबह 9:26 मिनट पर अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपण किया जाएगा।

इसरो के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, मिशन की तैयारी से जुड़ी समीक्षा समिति और प्रक्षेपण प्राधिकार बोर्ड ने सोमवार, 20 जून, 2016 को भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 26 मिनट से शुरू होने वाली 48 घंटे की उल्टी गिनती और बुधवार, 22 जून, 2016 को भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 26 मिनट पर पीएसएलवी-सी34.कार्टोसैट-2 सीरिज उपग्रह मिशन के प्रक्षेपण को मंजूरी दे दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत