1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Webseries में सैनिकों के गलत चित्रण पर रक्षा मंत्रालय सख्त, उठाया ये कदम

Webseries में सैनिकों के गलत चित्रण पर रक्षा मंत्रालय सख्त, उठाया ये कदम

 Written By: Manish Prasad @manishindiatv
 Published : Jul 31, 2020 07:05 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 07:05 pm IST

कुछ नागरिकों और पूर्व सैनिकों के संगठनों ने भी एएलटी बालाजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जो निर्माता और ओटीटी मंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

Defence Ministry on Depiction of Indian Army Personnel in a Distorted Manner In Films Web Series । W- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI

नई दिल्ली. रक्षा मंत्रालय को भारतीय सेना के जवानों और सैन्य वर्दी के अपमानजनक तरीके से दर्शाने से संबंधित कुछ शिकायतें मिलीं हैं। ये शिकातें कुछ वेब सीरीजों से जुड़ी हैं। दरअसल शिकायतों में कहा गया है कि Zee 5 पर 'Code M' और ALT Balaji पर 'XXX Uncensored (season-2)', जैसी कुछ वेब श्रृंखलाओं में, सेना से संबंधित दृश्य वास्तविकता से बहुत दूर हैं और सशस्त्र बलों की विकृत छवि पेश करते हैं।

कुछ नागरिकों और पूर्व सैनिकों के संगठनों ने भी एएलटी बालाजी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, जो निर्माता और ओटीटी मंच के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद अब, रक्षा मंत्रालय ने अब औपचारिक रूप से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC), MEITY और सूचना और प्रसारण मंत्रालय को लिखा है कि सेना से संबंधित किसी भी फिल्म / वृत्तचित्र / वेब श्रृंखला के प्रसारण से पहले रक्षा मंत्रालय से NOC प्राप्त करने के लिए प्रोडक्शन हाउस को सलाह दें।

रक्षा मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि यह उन घटनाओं को रोकने के लिए किया गया है जो रक्षा बलों की छवि को बिगाड़ते हैं और रक्षा कर्मियों और दिग्गजों की भावनाओं को आहत करते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत