राष्ट्रीय खबरें-
मालेगांव ब्लास्ट मामले में NIA ने साध्वी प्रज्ञा को दी क्लीन चिट
मालेगांव में 2008 में हुए धमाकों में आरोपी के रूप में पिछले आठ साल से जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जेल से रिहा हो सकती हैं। नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी(एनआईए) की ओर से शुक्रवार को दायर की जाने वाली चार्जशीट में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का नाम आरोपियों में शामिल नहीं करने का फैसला किया है। आगे पढ़ें.
राज्यसभा से विदा हुए 53 सांसद, पीएम बोले- GST पास होने पर होता गर्व
राज्यसभा से 53 सासंदों की विदाई के मुद्दे पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है। आज राज्यसभा से 53 सासंद विदा हो रहे है। इन सासंदों के अनुभवों से दोनों सरकारों को काफी फायदा हुआ है। आगे पढ़ें.
बाबा हरदेव सिंह के निधन पर मोदी, सोनिया ने शोक जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कई अन्य नेताओं ने शुक्रवार को संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह के निधन पर शोक जताया। मोदी ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह का निधन आध्यात्मिक जगत के लिए एक भारी क्षति है। आगे पढ़ें.
SC का बड़ा फैसला, बना रहेगा आपराधिक मानहानी का कानून
सुप्रीम कोर्ट का आपराधिक मानहानी के कानून को लेकर शुक्रवार को बड़ा फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की बेंच ने आपराधिक मानहानी कानून पर फैसला सुनाते हुए कहा कि यह कानून बना रहेगा। आपको बता दे कि इस कानून की संवैधानिकता को चुनौती देने के लिए कोर्ट में याचिका दी गई थी जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।
Delhi HC ने कन्हैया से कहा छात्रों से कहें भूख हड़ताल खत्म करें
दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार से छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को तत्काल समाप्त करने के लिए कहा है। अदालत ने कहा कि वह विश्वविद्यालय की अनुशासनात्मक कार्रवाई को चुनौती देने वाली उनकी रिट याचिकाओं पर तभी सुनवाई करेगा, जब वे आंदोलन खत्म करेंगे। आगे पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय खबरें-
NSG में भारत की एंट्री रोकने के लिए चीन-पाकिस्तान ने मिलाया हाथ
न्यूक्लियर सप्लायर ग्रुप (एनएसजी) में भारत का प्रवेश रोकने के लिए चीन और पाकिस्तान एक साथ आ गए हैं। बीजिंग इस मुद्दे पर पाकिस्तान को समर्थन दे रहा है। उसका मानना है कि अगर एनएसजी में प्रवेश मिले तो दोनों को मिले या फिर किसी को नहीं। आगे पढ़ें.
‘F-16 को लेकर पाक और अमेरिका के रिश्तों में आ रही है गिरावट’
पाकिस्तान को आठ एफ 16 विमानों की बिक्री को कांग्रेस द्वारा रोके जाने के फैसले को लेकर पैदा हुए विवाद के चलते अमेरिका के साथ पाक के संबंधों पर असर पड़ा है। आगे पढ़ें.
5 बड़े आतंकियों के डेथ वारेंट पर PAK ने किए साइन
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (ISPR) ने एक बयान में कहा है कि पाकिस्तान ने कराची में हुए सिलसिलेवार हमलों में संलिप्त उन पांच 'कट्टर' आतंकवादियों की फांसी को मंजूरी दे दी है। आगे पढ़ें.
बिजनेस की खबरें-
R-Jio दे रहा है दूसरी कंपनियों से 88% सस्ता 4G डेटा
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो दूसरी मोबाइल कंपनियों के मुकाबले 88 फीसदी सस्ता 4G इंटरनेट डेटा उपलब्ध करा रही है। ऐसे में साफ है कि पूरी तरह से टेलिकॉम मार्केट में उतरने से पहले ही जियो ने बाजार में मौजूद दिग्गजों को प्राइसवॉर में कहीं पीछे छोड़ दिया है। आगे पढ़ें.
पेट्रोल-डीजल फिर हो सकता है महंगा, इस बार कच्चा तेल या सरकार नहीं, कोई और जिम्मेदार
एक बार फिर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार पेट्रोल-डीजल महंगा होने के पीछे कच्चे तेल की चढ़ती कीमत नहीं होगी बल्की ईरान द्वारा लिए गए फैसले हो सकते हैं। ईरान ने भारत को कच्चे तेल की फ्री ढुलाई बंद कर दी है। ऐसे में सरकार को कच्चा तेल महंगा पड़ेगा। आगे पढ़ें.
Strategy: शादी के लिए सोना खरीदने का यह है सही वक्त, 35000 रुपए तक चढ़ सकते हैं भाव
आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में खासी तेजी देखने को मिल सकती है। बाजार के विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं कि बदलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय समीकरणों के बीच भारत में सोने की कीमतें इस साल के दौरान 35000 रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर को छू सकती हैं। आगे पढ़ें.
एंटरटेनमेंट की खबरें-
जानिए किसके लिए सनी लियोन ने तोड़ी अपनी 'No Kissing Policy'
बॉलीवुड की हॉट अदाकार सनी लियोन शुक्रवार को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। सनी ने हाल ही में कहा है कि वह फिल्मों में कोई किसिंग सीन नहीं करेंगी। लेकिन अब उन्होंने अपना क्लॉज तोड दिया है। आगे पढ़ें.
इस लास्ट कॉल ने प्रत्यूषा सुसाइड केस में लाया नया मोड़, जानिए क्या है पूरा मामला
प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस में एक ऑडियो क्लिप ने नया मोड़ ला दिया है। सुसाइड के घंटे भर पहले ब्वॉयफ्रेंड राहुल और प्रत्यूषा के बीच इस टेलीफोनिक बातचीत को सुनने के बाद ही पिछले दिनों बॉम्बे हाईकोर्ट ने राहुल राज की अंतरिम जमानत स्वीकार की। आगे पढ़ें.
खेल की खबरें-
BCCI अध्यक्ष पद के योग्य नहीं: सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के लिए आवश्यक मानदंडों को पूरा नहीं करते। आगे पढ़ें.
सोनवाल बोले सुशील के मामले में मंत्रालय नहीं करेगा दखलअंदाजी
केन्द्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रालय दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार के रियो ओलम्पिक में जाने के लिए की जाने वाली ट्रायल प्रक्रिया में दखलअंदाजी नहीं करेगा। आगे पढ़ें.
कुंबले आईसीसी क्रिकेट समिति के प्रमुख बने रहेंगे, द्रविड़ सदस्य बने
भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को दूसरी बार तीन साल के लिये आईसीसी क्रिकेट समिति का फिर अध्यक्ष चुन लिया गया जबकि उनके साथी खिलाड़ी रहे महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को सदस्य बनाया गया है। आगे पढ़ें.