राष्ट्रीय खबरें
मुंबई की अदालत ने विजय माल्या को भगोड़ा घोषित किया
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कोर्ट ने शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर दिया है। माल्या को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया उपयुक्त अदालत में जारी थी। इस संबंध में मुंबई की अदालत ने माल्या को भगोड़ा घोषित करने का फैसला लिया है। इससे पहले ईडी ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) भी जारी किया था। आगे पढ़े
‘तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों ने GST का समर्थन किया’
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि तमिलनाडु को छोड़कर एक तरह से सभी राज्यों ने जीएसटी के विचार का समर्थन किया है। तमिलनाडु को इसको लेकर कुछ आपत्तियां हैं। आगे पढ़े
दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने इस्तीफा दिया
भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के सूत्रों ने हालांकि राय के इस्तीफे देने का कारण 'स्वास्थ्य परेशानियों' को बताया। आगे पढ़े
छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर, 3 जवान जख्मी
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव एवं नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित टेटम गांव में आज सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जिला बल के उपनिरीक्षक (एसआई) पुष्पराज नागवंशी सहित तीन जवान जख्मी हो गए, जबकि पुलिस ने लगभग 10 नक्सलियों के मार गिराने का दावा किया है। मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामान एवं विस्फोटक जब्त किया गया है। आगे पढ़े
राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुए बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी
वरिष्ठ बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रपति पद के लिए रेस शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोशी ने आरएसएस और बीजेपी में बड़े स्तर पर इसके लिए लॉबिंग भी शुरू कर दी है। देश में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होना है। आगे पढ़े
अंतरराष्ट्रीय खबरें
NSG में भारत की सदस्यता पाक की दुखती रग छुएगी: चीन
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता के लिए भारत के प्रयास का विरोध करते हुए चीन की आधिकारिक मीडिया ने कहा है कि भारत की सदस्यता न सिर्फ पाकिस्तान की ‘दुखती रग’ को छुएगी और परमाणु हथियारों की होड़ बढ़ाएगी, बल्कि चीन के राष्ट्रीय हितों के लिए ‘खतरा पैदा करेगी।’ आगे पढ़े
पीटर थॉमसन चुने गए संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष
फिजी के नागरिक पीटर थॉमसन को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया है। उसी सत्र में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून का उत्तराधिकारी चुना जाएगा। आगे पढ़े
चीन का गाओफेन-4 उपग्रह उपयोग के लिए तैयार
चीन का पहला दूरस्थ संवेदी उपग्रह गाओफेन-4 छह महीने के प्रशिक्षण के बाद उपयोग के लिए तैयार है। 8 साल के जीवनकाल वाला यह उपग्रह साल 2015 में प्रक्षेपित किया गया था। स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस (एसएसएसटीआईएनडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। आगे पढ़े
बिजनेस की खबरें
हाई स्पीड ट्रेन का इसी महीने होगा दूसरा ट्रायल, मथुरा-पलवल के बीच 180 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी टैल्गो
हाई स्पीड टैल्गो का दूसरा ट्रायल इसी महीने मथुरा-पलवल रेलखंड पर किया जाएगा। ट्रायल लगभग एक महीने तक चलने की उम्मीद है। इस दौरान ट्रेन भारतीय पटरी पर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। आगे पढ़े
टमाटर पर चढ़ा तेजी का रंग, रिटेल दाम 100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचे
गर्मी और कहीं-कहीं बारिश की वजह से मंडियों में आवक कम होने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत मध्यप्रदेश में टमाटर के रिटेल दाम 80 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। आगे पढ़े
रिंगिंग बेल्स 28 जून से शुरू करेगी ‘फ्रीडम 251’ की सप्लाई
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर तहलका मचाने वाली कंपनी रिंगिंग बैल्स फिर सुर्खियों में है। नोएडा स्थित इस कंपनी ने घोषणा की है कि वह 28 जून से अपने ग्राहकों को मोबाइल की आपूर्ति करना शुरू करेगी। आगे पढ़े
एंटरटेनमेंट की खबरें
कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, राजामौली ने दिया जवाब
पिछले साल रिलीज हुई एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली दी बिगनिंग' को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म ने दर्शकों से यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? और इसी सवाल के जवाब में दर्शक फिल्म के दूसरे भाग के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आगे पढ़े
इंटीमेट सीन से नाराज हुई चित्रागंदा सिंह, 6 दिन शूटिंग के बाद फिल्म छोड़ी
बॉलीवुड अदाकार चित्रागंदा सिंह ने ‘बाबुमोशाय बंदूकबाज’ को 6 दिन की शूटिंग के बाद छोड़ दिया है और वे वापस मुंबई लौट आई हैं। बताया जाता है कि फिल्म निर्देशक ने उनसे एक इंटीमेट सीन को रिपीट करने के लिए कहा जिस पर चित्रागंदा नाराज हो गईं और फिल्म निर्देशक से विवाद के बाद उन्होंने फिल्म को छोड़ना बेहतर समझा। आगे पढ़े
खेल की खबरें
हरारे ODI: धौनी आजमा सकते हैं बेंच स्ट्रेंथ को
हरारे में चलने वाले तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज के लगातार दो मैच जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली है। ऐसे में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बुधवार को होने वाले तीसरे और अंतिम मैच में बेंच स्ट्रेंथ को अजमा सकते हैं। आगे पढ़े
मैच के दौरान कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं सायना
भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने कहा है कि वह मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसी आक्रामकता चाहती हैं। आगे पढ़े
यूरो 2016: इटली ने बेल्जियम को हराया
इटली ने यूरोपियन फुटबाल चैम्पियनशिप 2016 में अपने अभियान को एक बेहतरीन शुरुआत दी है। बीते सोमवार को हुए अपने पहले मुकाबले में इटली ने बेल्जियम को 2-0 से मात दी। आगे पढ़े