नई दिल्ली: भारत रक्षा पर खर्च करने वाले विश्व के 5 शीर्ष देशों में शामिल है और उसका रक्षा बजट 50.7 अरब डॉलर का है। रक्षा पर खर्च करने के मामले में भारत ने सउदी अरब और रूस को पीछे छोड़ दिया है।
(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)
अनुसंधान कंपनी आईएचएस मारकिट की ओर से जारी 2016 जेन्स डिफेंस बजट्स रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका, चीन और ब्रिटेन रक्षा पर खर्च करने वाले विश्व के तीन शीर्ष देश बने हुए हैं। वहीं भारत का चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। इसके बाद सऊदी अरब और रूस का नम्बर है।
Also read:
- INS अरिहंत नेवी में शामिल, अब पानी से भी ‘न्यूक्लियर अटैक’ कर सकेगा भारत
- VIDEO: ISIS ने ऐसे रुसी मिसाइल से अमेरिकी टैंक को किया ध्वस्त
- "बराक-8" मिसाइल का टेस्ट सफल, जानिए कैसे करता है दुश्मनों का खात्मा
भारत ने इस वर्ष रक्षा पर 50.7 अरब डॉलर खर्च किया जो कि पिछले वर्ष के 46.6 अरब डॉलर से अधिक है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने आधुनिकीकरण अभियान के परिणामस्वरूप भारत का 2018 तक ब्रिटेन को पीछे छोड़ना तय प्रतीत होता है क्योंकि उसका रक्षा बजट विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बजट हो जाएगा।
अमेरिका इस वर्ष 622 अरब डॉलर के रक्षा बजट के साथ विश्व में सबसे आगे रहा। वहीं चीन का रक्षा बजट 191.7 अरब डॉलर जबकि ब्रिटेन का रक्षा बजट 53.8 अरब डॉलर का रहा। सउदी अरब का रक्षा बजट 48.68 अरब डॉलर और रूस का रक्षा बजट 48.44 अरब डॉलर का था।