श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सेना द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया और एक अन्य सैनिक घायल हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के कनराह सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक भारतीय चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की।
पुलिस ने बताया, "गोलाबारी में सैनिक हर्षित बातोरिया शहीद हो गए, जबकि सैनिक मनकामला जख्मी हुए हैं। घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"पुलिस ने आगे बताया, "शुक्रवार को केरन सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में दो भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।"