1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देना जानती है सेना: राम नाईक

पाकिस्तान की हरकतों का जवाब देना जानती है सेना: राम नाईक

 Written By: IANS
 Published : Sep 29, 2016 09:58 pm IST,  Updated : Sep 29, 2016 09:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब कैसे दिया जाए, यह भारत के प्रधानमंत्री के साथ भारतीय सेना अच्छी तरह जानती है। आज देश के प्रत्येक नागरिक का मन पाकिस्तान की हरकतों से आक्रोशित है।

Ram Naik | PTI File Photo- India TV Hindi
Ram Naik | PTI File Photo

अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान की हरकतों का जवाब कैसे दिया जाए, यह भारत के प्रधानमंत्री के साथ भारतीय सेना अच्छी तरह जानती है। आज देश के प्रत्येक नागरिक का मन पाकिस्तान की हरकतों से आक्रोशित है। 

इन्हें भी पढ़ें:

जनपद मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय द्वितीय अंबेडकरनगर महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए राम नाईक ने कहा कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ है कि पाकिस्तान को किस तरह से जवाब देना है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में पाकिस्तान की छवि खराब हुई है।

राज्यपाल ने दो दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर और देश में समाजवाद के जनक डॉ. राम मनोहर लोहिया के संघर्षो की चर्चा करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत