1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BUDGET 2018: मुंबई में एक और सबअर्बन रेल नेटवर्क बनेगा, 150 किमी होगी लंबाई

BUDGET 2018: मुंबई में एक और सबअर्बन रेल नेटवर्क बनेगा, 150 किमी होगी लंबाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 07:08 pm IST

वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में अपने बजट भाषण में कहा, "मुंबई की परिवहन प्रणाली को विस्तार दिया जा रहा है और इसके 90 किमी लंबे मार्ग का दोहरीकरण कर उसे बढ़ाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 11,000 करोड़ रुपये आएगी।"

Mumbai suburban railline- India TV Hindi
Mumbai suburban railline

नई दिल्ली: सरकार ने गुरुवार को कहा कि मुंबई में उसकी योजना 90 किमी की रेल पटरी के दोहरीकरण की है, जिसकी अनुमानित लागत 11,000 करोड़ रुपये आएगी और साथ ही शहर में 150 किमी के एक और उपनगरीय नेटवर्क का प्रस्ताव है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने संसद में अपने बजट भाषण में कहा, "मुंबई की परिवहन प्रणाली को विस्तार दिया जा रहा है और इसके 90 किमी लंबे मार्ग का दोहरीकरण कर उसे बढ़ाया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत 11,000 करोड़ रुपये आएगी।"

उन्होंने कहा कि सरकार शहर में 150 किमी लंबे अतिरिक्त उपनगरीय नेटवर्क की योजना बना रही है, जिसकी अनुमानित लागत 40,000 करोड़ रुपये है, इसके तहत कुछ हिस्सों में एलिवेटेड कॉरिडोर भी बनेंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि बेंगलुरू महानगर के विकास के लिए सरकार ने 160 किमी के उपनगरीय रेल नेटवर्क की योजना बनाई है, जिस पर 17,000 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत