1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले से छह गुना महंगा

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले से छह गुना महंगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2017 11:39 pm IST,  Updated : Jan 08, 2017 02:41 pm IST

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना पहले से छह गुना महंगा पड़ेगा। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ा दी है।

driving licence- India TV Hindi
driving licence

नई दिल्ली: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले से छह गुना महंगा पड़ेगा। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फीस बढ़ा दी है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन की फीस में 6 गुना बढ़ोत्तरी कर दी है। ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की रजिस्ट्रेशन फीस 40 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये कर दी गई है। मोटर वेहिकल एक्ट में 22वां संशोधन करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार
दिल्ली में जल्द ही परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
आरटीओ सबसे भ्रष्ट इकाई, चंबल के डकैतों से ज्यादा लूटते हैं :गडकरी

अब लर्निंग और स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 260 की जगह 700 रुपये फीस देनी होगी। वहीं अगर ड्राइविंग स्कूल का सर्टिफिकेट गुम होता है उसे दोबारा बनवाने के लिए 5000 रुपये देने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत