1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. निर्भया के दोषियों की फांसी टलने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

निर्भया के दोषियों की फांसी टलने पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जताया दुख

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 31, 2020 07:38 pm IST,  Updated : Jan 31, 2020 07:42 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्भया के कातिलों की फांसी पर कोर्ट द्वारा अगले आदेश तक रोक लगाए जाने पर दुख जताते हुए कहा कि कानूनों में सुधार की बेहद जरूरत है

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निर्भया के दोषियो की फांसी पर कोर्ट द्वारा अगले आदेश तक रोक लगाए जाने पर दुख जताते हुए कहा कि कानूनों में सुधार की बेहद आवश्यकता है ताकि बलात्कार के मामलों में छह माह के अंदर फांसी दी जा सके। उन्होंने कहा-'इस बात से मुझे दुख पहुंचा है कि निर्भया मामले के दोषी कानून की कमियों का फायदा उठा कर फांसी से बच रहे हैं।'

आपको बता दें कि निर्भया केस के चारों दोषियों को 1 फरवरी को होने वाली फांसी पर दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने अगले ऑर्डर पर रोक लगा दी है। इससे पहले आज ही निर्भया के कातिलों के डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत