1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा: 11 KV के बिजली के तार की चपेट में आई बस, 9 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

ओडिशा: 11 KV के बिजली के तार की चपेट में आई बस, 9 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

 Written By: IANS
 Published : Feb 09, 2020 06:14 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 10:52 pm IST

ओडिशा के गंजम जिले में लोगों को लेकर जा रही एक बस 11 KV के बिजली के तार की चपेट में आ गई, जिस वजह से बस में आग लग गई।

Bus Accident- India TV Hindi
At least 6 persons dead and around 40 passengers injured after the bus they were travelling in caught fire after coming in contact with 11 KV live electric wire in Ganjam district. Image Source : ANI

गंजम। ओडिशा के गंजम जिले में रविवार को यात्रियों से भरी एक बस, बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गई, जिससे बस में सवार कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और अन्य 25 यात्री घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। दुर्घटना गंजम जिले के गोलानथारा पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत नंदराजपुर के समीप हुई। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस हादसे पर दुख जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की भी की गई है। सभी यात्री एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में बस 11 किलोवाट पॉवर ट्रांसमीशन लाइन की चपेट में आ गई। स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मियों ने बाद में यात्रियों को बस से बाहर निकाला। बेहरामपुर पुलिस अधीक्षक पिनाक मिश्रा ने कहा कि घायलों को एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यातायात मंत्री पद्मनाभ बेहेरा ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और प्रताप सारंगी ने इस हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया है और राज्य सरकार से इस घटना की विस्तृत जांच कराने का आग्रह किया है। ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने भी बस-बिजली हादसे पर अफसोस जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत