1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Jun 06, 2020 01:32 pm IST

पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

ceasefire violation, Pakistani troops, International Border- India TV Hindi
Pakistan violates ceasefire along IB in J&K's Kathua Image Source : FILE

जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास स्थित अग्रिम चौकियों और गांवों पर अकारण गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि करोल मटराई और चंदवा में सीमा पार से गोलीबारी देर रात करीब 12.45 बजे शुरू हुई।

सीमा की निगरानी कर रहे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी तड़के तीन बजे तक जारी रही लेकिन भारतीय पक्ष की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी से सीमावर्ती इलाके निवासियों में दहशत फैल गई, जो अपनी सुरक्षा के लिए भूमिगत बंकरों में रात बिताने को मजबूर हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत