1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नए साल पर आम लोगों को दूसरा झटका, पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 1.03 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

नए साल पर आम लोगों को दूसरा झटका, पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 1.03 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2017 11:29 pm IST,  Updated : Jan 15, 2017 11:55 pm IST

नई दिल्ली: साल की शुरुआत के पहले ही महीने में सरकार ने आम आदमी को दूसरा झटका दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि कर दी है।

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: साल की शुरुआत के पहले ही महीने में सरकार ने आम आदमी को दूसरा झटका दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर वृद्धि कर दी है। आईओसी के अनुसार, पेट्रोल के दाम 42 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं, जबकि  डीजल 1.03 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

नई कीमतें रविवार आधी रात 16 जनवरी से लागू होंगी। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 2 जनवरी 2017 को पेट्रोल की कीमतों में 1.29 रुपए और डीजल की कीमतों में 0.97 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

नई दिल्‍ली में वैट सहित पेट्रोल की नई कीमत 71.02 रुपए प्रति लीटर होगी। वहीं डीजल की नई कीमत 58.85 रुपए प्रति लीटर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत