रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्थित रोहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। इस दुर्घटना में युवक का एक हाथ कट गया और वह दर्द से एक घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। घटना गुरुवार सुबह की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायगढ़ के रोहा रेलवे स्टेशन पर एक नौजवान ट्रेन से गिर गया। इस दुर्घटना में उसका एक हाथ बीच से कट गया। युवक दर्द के मारे 1 घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन न तो रेलवे स्टेशन का कोई कर्मचारी और न ही पुलिस उसकी मदद के लिए सामने आए। वहां मौजूद लोग भी सिर्फ तमाशबीन बने रहे।
लोगों की बेरुखी का आलम यह रहा कि युवक मदद के लिए चिल्लाते-चिल्लाते बेहोश हो गया फिर भी किसी के कानों पर जूं तक न रेंगी। एक घंटे के बाद जब तक युवक के पास मदद पहुंची तब तक वह दर्द के मारे बेहोश हो चुका था।