1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राम जन्मभूमि विवाद में आज आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

राम जन्मभूमि विवाद में आज आ सकता है सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2017 08:49 am IST,  Updated : Mar 31, 2017 08:49 am IST

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज इस पर अपना फैसला सुना सकता है कि राम जन्मभूमि विवाद पर रोज सुनवाई हो या नहीं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की राम जन्मभूमि विवाद पर तुरंत सुनवाई की मांग

Ram Janambhoomi- India TV Hindi
Ram Janambhoomi Image Source : PTI

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज इस पर अपना फैसला सुना सकता है कि राम जन्मभूमि विवाद पर रोज सुनवाई हो या नहीं। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की राम जन्मभूमि विवाद पर तुरंत सुनवाई की मांग वाली याचिका पर 21 मार्च को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को आपस में मिलकर विवाद सुलझाने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह एक संवेदनशील और भावनात्मक मुद्दा है और यह बेहतर होगा कि इस मुद्दे को मैत्रीपूर्ण ढंग से सुलझाया जाए। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इसे सुलझाने के लिए सभी पक्ष सर्वसम्मति के लिए एक साथ बैठें।

ये भी पढ़ें

चीन को भारत का जवाब, तवांग को रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी

नाम में क्या रखा है? बात अगर योगी आदित्यनाथ की है तो बहुत कुछ
आज़म खान पर बड़ा खुलासा, 500 करोड़ की प्रॉपर्टी पर कब्जे के आरोप
नेहरु और इंदिरा के बाद मोदी भारत के तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री: रामचंद्र

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जेएस खेहर की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि सभी पक्षों को इस मुद्दे को सुलझाने के नए प्रयास करने के लिए मध्यस्थ चुनने चाहिए। उन्होंने ये भी टिप्पणी की कि अगर जरूरत पड़ी तो मामले के निपटान के लिए कोर्ट द्वारा प्रधान मध्यस्थ भी चुना जा सकता है।

याचिकाकर्ता ने तत्काल सुनवाई के स्वामी के अनुरोध पर आपत्ति जताई

वहीं रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद के एक मुख्य याचिकाकर्ता के बेटे ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा सभी संबंधित पक्षों को जानकारी दिये बिना मामले की तत्काल सुनवाई की मांग पर आपत्ति जताई। मोहम्मद हाशिम अंसारी के बेटे ने शीर्ष अदालत के महासचिव को पत्र लिखकर कहा कि राज्यसभा सदस्य बार बार प्रधान न्यायाधीश के सामने मामले का उल्लेख करते हैं, यहां तक कि उनके पिता की ओर से पेश वकील सहित एडवोकेट आन रिकार्ड तक को जानकारी नहीं देते हैं। अयोध्या विवाद में सबसे पुराने याचिकाकर्ताओं में से एक अंसारी का पिछले साल जुलाई में 95 वर्ष की उम्र में हृदय संबंधी बीमारियों से निधन हो गया था। वह इस मामले में फैजाबाद की दीवानी न्यायाधीश अदालत में वाद दायर करने वाले पहले व्यक्ति थे।

अयोध्या में विवादास्पद बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के गवाह की मौत

विवादास्पद बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह की दिल का दौरा पड़ने से अयोध्या में मौत हो गयी। महत्वपूर्ण गवाह असलम अंसारी को अयोध्या में उनके निवास पर सोमवार को दिल का दौरा पड़ा। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। अंसारी के रिश्तेदार कासिम ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल में अपर्याप्त मेडिकल सुविधाओं के चलते उनकी मौत हो गयी। अंसारी दिवंगत हाशिम अंसारी के भतीजे थे। हाशिम अंसारी इस मामले में सबसे वृद्ध वादी थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत