1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या विवाद: जयपुर की मस्जिदों में ईमाम पढ़ा रहे हैं एकता का पाठ, लोगों से कर रहे हैं भाईचारा कायम रखने की अपील

अयोध्या विवाद: जयपुर की मस्जिदों में ईमाम पढ़ा रहे हैं एकता का पाठ, लोगों से कर रहे हैं भाईचारा कायम रखने की अपील

 Published : Nov 01, 2019 08:39 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 08:39 pm IST

ईमाम अरशद ने नमाजियों से कहा कि कई साल पुराने अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले पर अब फैसला आने मे कुछ ही वक्त बचा है लेकिन मुसलमान भाई किसी भी बहकावे मे न आये। 

Ram Mandir Babri Masjid- India TV Hindi
जयपुर की मस्जिदों में ईमाम पढ़ा रहे हैं एकता का पाठ, लोगों से कर रहे हैं भाईचारा कायम रखने की अपील Image Source : INDIA TV

जयपुर। सप्रीम कोर्ट अयोध्या के रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद में सुनवाई पूरी कर चुका है। इस विवाद को लेकर आने वाले दिनों में फैसला सुना दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखनेते हुए देशभर के धार्मिक और सामाजिक संगठन लोगों के बीच जाकर अमन शांति कायम रखने की अपील कर रहे हैं। जयपुर की मस्जिदों में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखा जा रहा है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान जयपुर शहर के शास्त्री नगर में स्थित मस्जिद में भी मस्जिद के ईमाम ने नमाजियों को एकता का पाठ पढ़ाया।

ईमाम अरशद ने नमाजियों से कहा कि कई साल पुराने अयोध्या के राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले पर अब फैसला आने मे कुछ ही वक्त बचा है लेकिन मुसलमान भाई किसी भी बहकावे मे न आये। देश के चैन और अमन को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश मे शामिल न हों और देश मे भाईचारा कायम रहे इस बात का ध्यान देना है।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जो भी फैसला सुनाता है, उसका तहे दिल से सम्मान करना चाहिये ताकि देश मे भाईचारा बना रहे। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुसलमान को लड़ाने की कोशिश हमेशा से होती रही है, लेकिन इस बात मे न पड़ कर हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिये कि गंगा जमुनी तहजीब और साम्प्रदायिक सौहार्द पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। ईमाम ने लोगों से ये भी अपील की कि वे फैसला आने के बाद न तो किसी तरह का जश्न मनाएं और न ही कोई विरोध-प्रदर्शन करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत