1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुलभूषण जाधव को मृत्युदंड अंतर्राष्ट्रीय कानूनों, संधियों पर हमला: थरूर

कुलभूषण जाधव को मृत्युदंड अंतर्राष्ट्रीय कानूनों, संधियों पर हमला: थरूर

 Written By: IANS
 Published : Apr 11, 2017 08:27 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 08:27 pm IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को पाकिस्तान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जासूस होने के आरोप में कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिया जाना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों एवं संधियों पर हमला है। थरूर ने लोकसभा में कहा, "पाकिस्तान जो कर रहा है, वह न सिर

shashi tharoor- India TV Hindi
shashi tharoor

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को पाकिस्तान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भारतीय जासूस होने के आरोप में कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिया जाना अंतर्राष्ट्रीय कानूनों एवं संधियों पर हमला है। थरूर ने लोकसभा में कहा, "पाकिस्तान जो कर रहा है, वह न सिर्फ भारत पर हमले जैसा है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय कानूनों एवं संधियों पर भी हमला है, जिससे सभी प्रभावित होंगे।"

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

थरूर ने कहा, "कुछ ऐसे देश हैं, जो पाकिस्तान को आर्थिक मदद मुहैया कराते हैं और पाकिस्तान सेना को हथियारों की आपूर्ति करते हैं। उन देशों को हमें जरूर बताना चाहिए कि अगर आज एक भारतीय नागरिक के साथ ऐसा किया जा सकता है तो कल यही उनके नागरिकों के साथ भी हो सकता है।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए अभी जो सबसे अहम बात है, वह है सिद्धांतों का समर्थन करना। जाधव से संपर्क करने के भारतीय दूतावास के 13 अनुरोधों को ठुकराया गया, जो किसी व्यक्ति का मूलभूत अधिकार है।"

संसद में सत्तापक्ष एवं विपक्ष ने संयुक्त रूप से जाधव के प्रति समर्थन जाहिर किया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल ने सोमवार को जाधव को मौत की सजा सुनाई है।

भारत ने जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने पर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जाधव को फांसी दी जाती है तो पाकिस्तान को द्विपक्षीय संबंधों के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत