1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video:कार ने शख्स को मारी टक्कर, डेड बॉडी के साथ तीन किलोमीटर तक की ड्राइविंग

Video:कार ने शख्स को मारी टक्कर, डेड बॉडी के साथ तीन किलोमीटर तक की ड्राइविंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 21, 2016 06:25 pm IST,  Updated : Sep 21, 2016 06:28 pm IST

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में 38 साल के एक शख्स को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे वह हवा में उछल कर कार की छत पर जा गिरा और उसी हालत में कार करीब तीन किलोमीटर तक भागती रही।

Dead body car roof- India TV Hindi
Dead body car roof

हैदराबाद: तेलंगाना के महबूबनगर जिले में 38 साल के एक शख्स को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे वह हवा में उछल कर कार की छत पर जा गिरा और उसी हालत में कार करीब तीन किलोमीटर तक भागती रही। 

पुलिस के मुताबिक यह घटना 19 सितंबर को जदचेरला कस्बे में उस समय घटी जब श्रीनिवासुलू सड़क पार कर रहा था। कार की टक्कर से वह हवा में उछलकर कार की छत पर जा गिरा और इस बात से संभवत: अनजान कार का ड्राइवर करीब तीन किलोमीटर तक भागता रहा। 

पुलिस के मुताबिक कार की छत पर शव को देखकर कुछ स्थानीय युवकों ने अपनी बाइक से कार का पीछा किया, लेकिन उनका प्रयास बेकार साबित हुआ क्योंकि  ड्राइवर कार को छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पीडि़त को मरा हुआ पाया। 

इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया और जांच के दौरान पुलिस ने उस कार के मालिक की पहचान चन्द्रकला के तौर पर की जो हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में रहता है। हालांकि पुलिस टीम ने चन्द्रकला के मकान पर ताला लटका पाया और फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत