1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. श्रीलंकाई नौसेना ने 5 लाख रू के मछली पकड़ने के जाल को काटकर समुद्र में फेंका

श्रीलंकाई नौसेना ने 5 लाख रू के मछली पकड़ने के जाल को काटकर समुद्र में फेंका

 Written By: Bhasha
 Published : May 14, 2016 03:48 pm IST,  Updated : May 14, 2016 03:49 pm IST

रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने कच्चातिवू और धनुषकोडी के बीच पांच लाख रूपये की कीमत के मछली पकड़े वाले 12 जालों को कथित तौर पर काट दिया और देश की एक नौका

net- India TV Hindi
net

रामेश्वरम (तमिलनाडु): श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने कच्चातिवू और धनुषकोडी के बीच पांच लाख रूपये की कीमत के मछली पकड़े वाले 12 जालों को कथित तौर पर काट दिया और देश की एक नौका से जीपीएस उपकरण ले गए जिसमें छह मछुआरे सवार थे।

पंबन कंट्री बोट फिशरमेन ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष अरूल ने कहा कि छह मछुआरे आज सुबह समुद्र में गए। श्रीलंका की नौसेना के कर्मी मौके पर आए और मछली पकड़ने के 12 जालों को काटकर उन्हें समुद्र में फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने नौका से जीपीएस उपकरण भी जब्त कर लिया और डीजल को समुद्र में बहा दिया। मछुआरों को वहां मछली नहीं पकड़ने की चेतावनी देने के बाद खदेड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरे अपने हाथों से नौका को सरका कर किनारे तक लेकर आए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत