1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बाल-बाल बचे कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा, लैंडिग के वक्त हिचकोले खाने लगा हेलीकॉप्टर; VIDEO

बाल-बाल बचे कर्नाटक के पूर्व CM येदियुरप्पा, लैंडिग के वक्त हिचकोले खाने लगा हेलीकॉप्टर; VIDEO

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 06, 2023 01:34 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 01:34 pm IST

हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा से पास बनी झुग्गी झोपड़ियों पर लगे प्लास्टिक और आस पास के कूड़े का ढेर इतनी तेजी से ऊपर उठा कि यदि पायलट ने समझदारी ना दिखाई होती तो दुर्घटना हो सकती थी।

उड़ते कचरे की वजह से...- India TV Hindi
उड़ते कचरे की वजह से पायलट को हेलीकॉप्टर लैंड करना मुश्किल हो गया था। Image Source : INDIA TV

बेंगलुरु: कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच रहे पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा सोमवार को बाल-बाल बचे जब उनका हेलीकॉप्टर कलबुर्गी जिले के जेवरगी इलाके में लैंड हो रहा था। मैदान प्लास्टिक की बोरियों से भरा था, जिसके चलते पायलट को हेलीकॉप्टर लैंड करना मुश्किल हो गया था। प्लास्टिक की बोरियों की वजह से दृश्यता प्रभावित हुई। हेलीकॉप्टर के पंखे की तेज हवा से पास बनी झुग्गी झोपड़ियों पर लगे प्लास्टिक और आस पास के कूड़े का ढेर इतनी तेजी से ऊपर उठा कि यदि पायलट ने समझदारी ना दिखाई होती तो दुर्घटना हो सकती थी।

हादसे का शिकार हो सकता था हेलीकॉप्टर

स्थिति को भांपते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को तुरंत ऊपर की तरफ ले लिया। बाद में जब वहां मौजूद पुलिस बल ने आस-पास की जगह को साफ करवाया तब जाकर हेलीकॉप्टर को लैंड कराया जा सका। इससे पहले लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर आसमान में हिचकोले खाता हुआ नजर आया जिसकी वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा कि हेलीकॉप्‍टर किसी हादसे का शिकार हो सकता है।

बता दें कि पूर्व सीएम कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विजय संकल्प यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत