1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर खाई में गिरी कार, एक की गई जान, 5 जख्मी

रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर खाई में गिरी कार, एक की गई जान, 5 जख्मी

 Published : Oct 06, 2025 08:25 am IST,  Updated : Oct 06, 2025 08:25 am IST

यह घटना केदारनाथ नेशनल हाईवे पर कुंड और काकड़ागाड़ के मध्य उस समय हुई जब पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर नदी किनारे खाई में गिर गई। दुर्घटना में यूपी के बाराबंकी जिले के शांति नगर निवासी मुकेश कुमार की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में रविवार को पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक कार खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो बच्चों सहित पांच अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम करीब पौने 6 बजे केदारनाथ नेशनल हाईवे पर कुंड और काकड़ागाड़ के मध्य उस समय हुई जब पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक कार अनियंत्रित होकर नदी किनारे खाई में गिर गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जबकि पांच अन्य घायल थे। सभी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अगस्त्यमुनि भेजा गया।

मृतक और घायलों के नाम-

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के शांति नगर निवासी 40 वर्षीय मुकेश कुमार की मौत हो गई। घायलों में मृतक की पत्नी अंजलि मौर्य (32), पुत्री अमोली (5), लखनऊ निवासी अरुण मौर्य (40), उनकी पत्नी रचना और ढाई वर्षीय पुत्री पीहू शामिल हैं।

कुंड से रुद्रप्रयाग की ओर लौट रहे थे सभी

हादसा उस वक्त हुआ जब ये सभी कुंड से रुद्रप्रयाग की ओर लौट रहे थे। वहीं, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने सीएमओ रुद्रप्रयाग को फोन कर घायलों को हर संभव सहयोग के निर्देश दिए। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

दिल दहलाने वाला हादसा: पिकनिक के दौरान अरब सागर में डूबे 3 लोग, 4 अन्य लापता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत