1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. एससी-एसटी कानून पर मोदी सरकार का ढुलमुल रवैया: मायावती

एससी-एसटी कानून पर मोदी सरकार का ढुलमुल रवैया: मायावती

 Reported By: IANS
 Published : May 05, 2018 07:04 am IST,  Updated : May 05, 2018 07:04 am IST

पार्टी की ओर से आईपीएन को भेजे गए अपने बयान में बसपा मुखिया मायावती ने एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून, 1989 को लगभग निष्क्रिय बना देने के मामले में मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की विफलता का ही परिणाम है कि वह इस गंभीर मामले का भी सही हल निकाल पाने में असमर्थ साबित हो रही है।

Mayawati attacks PM Narendra Modi over SC/ST Act- India TV Hindi
एससी-एसटी कानून पर मोदी सरकार का ढुलमुल रवैया: मायावती

लखनऊ: एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपने फैसले को बदलने से इनकार के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने इस मामले में मोदी सरकार पर ढुलमुल रवैये का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले को अब तक नहीं निपटना सरकार की विफलता है।

पार्टी की ओर से आईपीएन को भेजे गए अपने बयान में बसपा मुखिया मायावती ने एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) कानून, 1989 को लगभग निष्क्रिय बना देने के मामले में मोदी सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की विफलता का ही परिणाम है कि वह इस गंभीर मामले का भी सही हल निकाल पाने में असमर्थ साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि दलित वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण के मामले में भी केंद्र की मोदी सरकार अब तक नकारात्मक ही रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत