1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विनायक बी. राउत बने लोकसभा में शिवसेना के संसदीय दल के नेता

विनायक बी. राउत बने लोकसभा में शिवसेना के संसदीय दल के नेता

 Reported By: IANS
 Published : Jun 15, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Jun 15, 2019 02:25 pm IST

वरिष्ठ नेता राउत लगभग पांच दशकों से शिवसेना में हैं। वे सबसे पहले 1985 में ब्रह्नमुंबई नगर निगम चुनावों में पार्षद चुने गए थे, और इसके बाद 1999 में विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

विनायक बी. राउत बने लोकसभा में शिवसेना के संसदीय दल के नेता- India TV Hindi
विनायक बी. राउत बने लोकसभा में शिवसेना के संसदीय दल के नेता Image Source : FILE

मुंबई: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को विनायक बी. राउत को लोकसभा में शिवसेना के संसदीय दल का नेता नियुक्त कर दिया।

Related Stories

राउत (65) तटीय दक्षिण कोंकण क्षेत्र में रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं।

एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, ठाकरे ने राउत के नाम की अनुशंसा कर संसदीय मामलों के मंत्री को पत्र लिखा है।

वरिष्ठ नेता राउत लगभग पांच दशकों से शिवसेना में हैं। वे सबसे पहले 1985 में ब्रह्नमुंबई नगर निगम चुनावों में पार्षद चुने गए थे, और इसके बाद 1999 में विले पार्ले विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

वे महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए भी निर्वाचित हुए लेकिन 2014 में सांसद बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत