1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. पत्नी के गर्भ में बच्ची का पता चलने पर पति ने दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

पत्नी के गर्भ में बच्ची का पता चलने पर पति ने दिया तीन तलाक, मामला दर्ज

 Reported By: PTI
 Published : Nov 14, 2019 04:27 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 04:27 pm IST

पत्नी के गर्भ में बच्ची होने की जानकारी मिलने के बाद पति द्वारा कथित तौर पर तीन तलाक दिए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है...

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic Image Source : SOCIAL MEDIA

मुजफ्फरनगर: पत्नी के गर्भ में बच्ची होने की जानकारी मिलने के बाद पति द्वारा कथित तौर पर तीन तलाक दिए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार महिला को प्रसव पूर्व परीक्षण के लिए बाध्य किया गया था। जब उसके पति गालिब को पता चला कि गर्भ में बच्ची है तो उसने उसे गर्भपात के लिए मजबूर किया। पुलिस ने कहा कि बाद में उसने पत्नी को तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। उनके पहले से ही दो लड़कियां थीं।

पुलिस ने कहा कि गालिब और महिला के ससुराल वालों सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों की तीन साल पहले शादी हुई थी। संसद ने एक अगस्त को तीन तलाक के खिलाफ कानून पारित किया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत