1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तर प्रदेश: शराब को लेकर संघर्ष होने पर 1 की मौत, 3 घायल, मामले में 9 लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: शराब को लेकर संघर्ष होने पर 1 की मौत, 3 घायल, मामले में 9 लोग गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 07:51 pm IST

जिले में पीपरपुर इलाके के अमेमाफी गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय ने बताया कि कुछ बाहरी मजदूरों ने गांव में एक शराब की दुकान से शराब ली।

उत्तर प्रदेश: शराब को...- India TV Hindi
उत्तर प्रदेश: शराब को लेकर आपस में भिड़े लोग, कई घायल

अमेठी (उप्र): जिले में पीपरपुर इलाके के अमेमाफी गांव में दो गुटों के बीच संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय ने बताया कि कुछ बाहरी मजदूरों ने गांव में एक शराब की दुकान से शराब ली। बाद में उनका दुकान के कर्मचारी से झगड़ा हो गया। उन्होंने बताया कि आरोप है कि बाद इन मजदूरों ने कर्मचारी राकेश सिंह को अपने वाहन में जबरन बिठा लिया। 

कर्मचारी द्वारा आवाज लगाने पर स्थानीय नागरिकों ने वाहन का पीछा किया और उन्होंने उन लोगों की पिटाई कर दी। पिटाई में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें से एक की मौत हो गयी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान सोनभद्र के रहने वाले सियाराम (33) के रूप में हुई। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अभी उनकी पहचान नही हो सकी है। 

उन्होंने बताया कि घायलों की शिकायत पर सात लोगो के खिलाफ नामजद और 10 से 15 लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने साफ किया कि इसमें बच्चा चोरी का कोई मामला नही है। पुलिस ने अभी तक शराब की दुकान के कर्मचारी राकेश सहित नौ लोगो को गिरफतार किया है। 

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत