1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. न्‍यूज
  4. प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के तहत बढ़ी राशि में बढ़ोतरी, लड़कियों को ज्यादा फायदा

प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के तहत बढ़ी राशि में बढ़ोतरी, लड़कियों को ज्यादा फायदा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 05, 2020 07:31 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 07:31 pm IST

धानमंत्री स्कॉलरशिप स्कीम के तहत छात्रों को मिलेगी अब ज्यादा स्कॉलरशिप। सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए स्कॉलशिप में की बढ़ोतरी।

pradhan mantri scholarship scheme 2020- India TV Hindi
pradhan mantri scholarship scheme 2020

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री स्‍कॉलरशिप स्‍कीम के तहत छात्रों को मिलेगी अब ज्‍यादा स्‍कॉलरशिप। सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए स्‍कॉलशिप में की बढ़ोतरी। लड़कों को अब 2500 रुपए प्रति माह की स्‍कॉल‍रशिप दी जाएगी। इससे पहले उन्‍हें 2250 रुपए मिल रहे थे। इसी प्रकार लड़कियों को प्रति माह अब 3000 रुपए प्रति माह की स्‍कॉलरशिप मिलेगी। इससे पहले उन्‍हें 2500 रुपए प्रति माह मिल रहे थे। 

pradhan mantri scholarship scheme 2020

शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रधानमंत्री स्‍कॉलरशिप स्‍कीम का लाभ 9923 छात्रों ने उठाया है। यह प्रधानमंत्री स्कालरशिप स्कीम युवाओं को उनकी आगामी शिक्षा में आर्थिक रूप से मदद करती है ताकि वे अपने मनचाहे क्षेत्र जैसे बीई, बीटेक, बीडीएस, एमबीबीएस, बीएड, बीबीए, बीसीए, बी.फार्मा, आदि में करियर बना सके।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन