1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मां दुर्गा का दूसरा स्वरुप चंद्राघंटा की ऐसे करें पूजा

मां दुर्गा का दूसरा स्वरुप चंद्राघंटा की ऐसे करें पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 14, 2015 08:47 pm IST,  Updated : Oct 14, 2015 08:56 pm IST

नई दिल्ली:  नवरात्र के तीसरे दिन दुर्गा मां के तीसरे रूप चंद्रघंटा देवी की पूजा करने का विधान है। माता के माथे पर घंटे आकार का अर्धचन्द्र है, जिस कारण इन्हें चन्द्रघंटा कहा जाता है।

india TV

ऐसे करें पूजा

हिंदू धर्म के अनुसार सबसे पहले जिन देवी-देवताओ एवं गणों व योगिनियों को आपने कलश में आमंत्रित किया है। उन्हें दूध, दही, घृत और शहद से स्नान कराएं। इसके बाद इन पर फूल, अक्षत, रोली, चंदन और मां को दूध या इससे बनी हुई कोई मिठाई या खीर का भोग लगाएं। इसके बाद आचमन करें फिर पान, सुपारी  और कुछ दक्षिणा रखकर चढ़ाएं। इसके बाद अपने हाथों में एक फूल लेकर प्रार्थना करते हुए इस मंत्र का उच्चारण कर मां का ध्यान करें।

पिण्डज प्रवरारुढ़ा चण्डकोपास्त्र कैर्युता |
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्र घंष्टेति विश्रुता ||

साथ ही किसी कन्या को बुलाकर पूजा कर भोजन में दही और हलवा खिलाएं को मां जल्द ही प्रसन्न होगी। शाम को रोज मां की आरती करना न भूलें ।

ये भी पढ़े- नवरात्र स्पेशल रेसिपी: दही पनीर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल