1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. आयरलैंड में गे मैरेज को मंजूरी, दुनिया का पहला देश बना

आयरलैंड में गे मैरेज को मंजूरी, दुनिया का पहला देश बना

 Written By: Agency
 Published : May 24, 2015 11:05 am IST,  Updated : May 24, 2015 11:05 am IST

डबलिन: आयरलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जहां समलैंगिक विवाह की मंजूरी मिली है।  डबलिन में शनिवार को बड़ी तादाद में भीड़ इसके समर्थन में जमा हुई, जो एक समय सबसे शक्तिशाली रहे

डबलिन: आयरलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया, जहां समलैंगिक विवाह की मंजूरी मिली है।  डबलिन में शनिवार को बड़ी तादाद में भीड़ इसके समर्थन में जमा हुई, जो एक समय सबसे शक्तिशाली रहे कैथलिक चर्च के लिए झटका है। 43 क्षेत्रों में से 40 में पड़े वोटों में 62.3 फीसदी लोगों ने गे मैरेज का समर्थन किया। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से मिली है।

डबलिन कैस्टल के मैदान में हजारों समलैंगिक विवाह समर्थक एकत्रित हुए और परिणाम सामने आने पर उन्होंने सतरंगी झंडे लहराकर खुशी जताई। एक अनुमान के मुताबिक, आयरलैंड के करीब 32 लाख नागरिकों से पूछा गया था कि वे समलैंगिक शादी के लिए देश के संविधान में बदलाव करना चाहते हैं?

वोटिंग के नतीजे आने से पहले ही आयरलैंड सरकार के मंत्रियों ने जनमत संग्रह के पक्ष में वोटिंग का भरोसा जता दिया था। वहीं, इसके विरोध में अभियान चलाने वाले प्रमुख लोगों ने हार स्वीकार कर ली थी। जनमत संग्रह में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. मतों की गिनती स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश