1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मुलैठी जैसी हर्बल चीजों की बनी चाय का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें वजह

मुलैठी जैसी हर्बल चीजों की बनी चाय का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक, जानें वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 30, 2019 11:11 am IST,  Updated : May 30, 2019 11:11 am IST

एक शोध में ये बात सामने आई कि ज्यादा हर्बल वाली चीजों का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। कैनेडियन एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई।

Mulethi tea- India TV Hindi
Mulethi tea

हेल्थ डेस्क: एक शोध में ये बात सामने आई कि ज्यादा हर्बल वाली चीजों का इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। कैनेडियन एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में ये बात सामने आई। इस बात का पता उस वक्त चला जब एक कैनेडियन व्यक्ति मुलेठी की जड़ का इस्तेमाल अपनी चाय में करता था। जिसके कारण उसे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो गई।

कनाडा स्थित मैकगिल विश्वविद्यालय की प्रोफेसर जेन-पियरे फैलेट का इस बारे में कहना है कि कुछ हर्बल उत्पादों का अत्यधिक मात्रा में सेवन से हानिकारक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसके अलावा मुलैठी की जड़ से बने उत्पाद ब्लड प्रेर बढ़ा सकते हैं, जिससे सिरदर्द और सीने में दर्द जैसी शिकायत हो सकती है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, कनाडा में रहने वाले 84 वर्षीय नागरिक में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत मुलैठी की जड़ से बनी होममेड टी पीने के बाद पाई गई। उनका ब्लड प्रेशर गंभीर रूप से बढ़ता गया और उन्हें सिरदर्द, हाथ-पैरों में झननाहट, सीने में दर्द, थकान और अन्य की तरह की परेशानियां होने लगीं।

इस स्टडी के अनुसार, जब उस व्यक्ति को हॉस्पिटल में एडमिट किया तो डाक्टर्स ने चेकअप के बाद बताया कि वह पिछले दो सप्ताह से रोजाना एक से दो गिलास मुलैठी की जड़ से बनी होममेड टी पी रहा था। मरीज को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती थी।   

शोधकर्ताओं ने स्टडी में पाया कि वे मरीज, जिनमें ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना पाना मुश्किल है और वे लगातार मुलैठी की जड़ का सेवन कर रहे हैं, डॉक्टरों को उनकी स्क्रीनिंग पर विचार करना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

ज्यादा Toothpaste भी दांतों के लिए है खतरनाक, जानें कैसे और कितना टूथपेस्ट लेना है बेहतर

कैंसर से भी खतरनाक है लिवर से जुड़ी ये बीमारी, ऐसे पहचानें और बरते ये सावधानियां

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें आम का सेवन, तो नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल