1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बियर का गिलास हाथ में लेने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

बियर का गिलास हाथ में लेने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

 Reported By: IANS
 Published : Aug 06, 2017 11:37 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 11:37 am IST

क्या आप बियर के जाम छलकाना पसंद करते हैं? तो आप इस अनुभव को कुछ मौलिक शिष्टाचार सीख कर और भी बेहतर बना सकते हैं, जैसे किसी को गर्म बियर न परोसें या बियर के ऊपर के झाग को न हटाएं।

BEER
BEER

  • बियर कई तरह के स्वाद और खुशबुओं में उपलब्ध होता है और यह पीने वाले पर निर्भर करता है कि उसे कौन सी खुशबू या कौन सा स्वाद पसंद है। इसलिए दूसरों के लिए अपनी पसंद का बीयर न मंगाएं, बल्कि अगले व्यक्ति को अपने पसंदीदा स्वाद वाला बीयर खुद मंगाने दें।
  • कभी भी ठंडी ग्लास में दी गई बियर स्वीकार न करें। खासतौर से फ्रीजर से निकाले गए ग्लास में बियर न पीएं। क्योंकि बियर का मजा तभी आता है जब बियर ठंडी हो न कि ग्लास ठंडी हो। हमें बियर को ठंडा रखने की जरूरत है न कि ग्लास को। ग्लास अगर ठंडे होते हैं तो वह बियर का स्वाद बिगाड़ देते हैं। तो अगर आपका साकी आपको ठंडी ग्लास में बियर दे तो उसे विनम्रता से ग्लास बदलने के लिए कहें।
  • अपनी बियर का चयन कभी भीड़ की पसंद को देखते हुए न करें। बियर को अपने विशिष्ट स्वाद के मुताबिक चुनना चाहिए। हो सकता है कि हममें से कई हल्के स्वाद वाली या लाइट क्रीम पसंद करें तो कुछ स्वीट डार्क लेगर स्वाद पसंद करें।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल