1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. बियर का गिलास हाथ में लेने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

बियर का गिलास हाथ में लेने से पहले जान लें ये जरुरी बातें

 Reported By: IANS
 Published : Aug 06, 2017 11:37 am IST,  Updated : Aug 06, 2017 11:37 am IST

क्या आप बियर के जाम छलकाना पसंद करते हैं? तो आप इस अनुभव को कुछ मौलिक शिष्टाचार सीख कर और भी बेहतर बना सकते हैं, जैसे किसी को गर्म बियर न परोसें या बियर के ऊपर के झाग को न हटाएं।

BEER- India TV Hindi
BEER

हेल्थ डेस्क: क्या आप बियर के जाम छलकाना पसंद करते हैं? तो आप इस अनुभव को कुछ मौलिक शिष्टाचार सीख कर और भी बेहतर बना सकते हैं, जैसे किसी को गर्म बियर न परोसें या बियर के ऊपर के झाग को न हटाएं। (रोजाना करें इस ड्रिंक सेवन और पाएं सिर्फ 3 दिनों में पेट की चर्बी कम)

माबोयु इंडिया की मुख्य विपणक रमिता चौधरी, द एनसिएंट बारबेक्यू के सोनू नेगी और असाही बेवरेजेस लिमिटेड के बैंकॉक रिप्रजेंटेटिव ऑफिस के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विभाग के महाप्रबंधक योहेई यामागुची ने बियर संबंधी शिष्टाचार की एक सूची तैयार की है। जो कि इस तरह है.. (अपनाएं ये घरेलू उपाय और सिर्फ 2 दिन में पाएं पेट के कीड़ो से निजात)

  • जब तक हर किसी के हाथ में बियर न आ जाए तब तक इंतजार करें। चाहे वह बोतल में हो, कैन में हो या काना (छोटी गिलास) में हो (स्पेन में छोटी गिलास को काना कहा जाता है)। महत्वपूर्ण यह है कि हर कोई बियर के जाम एक साथ छलकाएं। इसका हर किसी को पालन करना चाहिए और पीने से पहले 'चीयर्स' बोलकर पीना शुरू करना चाहिए। जब हाथ में बियर हो तो पीने से पहले दूसरों की परवाह कौन करता है, लेकिन अगर आप इस शिष्टाचार का पालन करेंगे तो पीने का मजा दोगुना हो जाएगा।
  • कभी भी गर्म बियर न परोसें, जैसा कि कई मामलों में देखा जाता है। हमेशा ठंडी बियर ही परोसनी चाहिए, जैसे किसी को ठंडा भोजन परोसने पर अरुचि पैदा होती है। वैसे अगर बियर को गर्म परोसा जाए तो पीने का मजा खराब हो जाता है। इसलिए अगर आप बियर की असली खुशबू व स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं तो उसे सही तापमान पर परोसें (यह 3 डिग्री से 5 डिग्री के बीच होनी चाहिए)। इसके अलावा बियर को ठंडी करने के लिए कभी भी उसमें आइस न मिलाएं। इसकी बजाए आप उसे चिल्लर (रेफ्रिजेटर) में तब तक रखें, जब तक वह वांछित तापमान पर न पहुंच जाए।

अगली स्लाइड में पढ़े और बातों के बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल