1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. कहीं आप ये चीजें फ्रीजर में तो नहीं रखते!

कहीं आप ये चीजें फ्रीजर में तो नहीं रखते!

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2016 08:07 pm IST,  Updated : Jan 21, 2016 08:07 pm IST

डायटीशियन और न्यूट्रीशिनिस्ट फ्रोजेन खाने की तुलना में ताज़ी चीजों को खाने की सलाह देते है। जिससे कि आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी न हो। अगर आप सोचते है कि फ्रीजर में ताजे फल और मीट रखने से वह फ्रेश बना रहेगा। तो यह आपकी गलती है। इन्हें कभी भी फ्

these things do not put in fridger
these things do not put in fridger

डीफ्रॉस्टेड फ़ूड
फ्रोजेन मीट और सब्जियां तभी तक सही हैं जब तक उन्हें आप एक बार पिघला नहीं लेते हैं। अगर कभी आपने फ्रोजेन चिकन के पैकेट को ठीक से पढ़ा हो तो उसमे यह साफ़-साफ़ लिखा होता है कि जितनी ज़रूरत हो उतनी मात्रा को ही पिघलाएं बाकी बचे चिकन को फिर से फ्रीज़र में डाल दें। बार-बार किसी चीज को पिघलाने और जमाने से उसमे बैक्टीरिया के पनपने की सम्भावना बढ़ जाती है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

पत्तेदार सब्जियां
अगर आप सोचते है कि जिस तरह हरी मटर और स्ट्राबेरी को फ्रीज़र में रखकर पूरे साल इस्तेमाल कर लेते है, लेकिन पत्तेदार सब्जियों को नहीं। अगर आप हरी पत्तेदार सब्जी जैसे कि पालक, धनिया और मेथी आदि को फ्रीजर में रखेगे तो यह सूख जाएगी। साथ ही ये बेस्वाद हो जाते है इसलिए इन्हें कभी भी फ्रीज़र में न रखे ।

दही या ऑयल से बनी हुई चीजें
ऐसे डेरी प्रोडक्ट्स और ऑयल से बनी हुई चीजों को जब आप फ्रीज़र से निकालने के बाद पिघलाते हैं तो ये अपने सारे पोषक तत्व खो देते हैं। आप इनका इस्तेमाल सिर्फ किसी रेसिपी में कर सकते हैं लेकिन ये अपनी ताजगी खो देने के कारण खाने लायक नहीं रह जाते है। जिसके कारण आपको ऐसे प्रोडक्ट्स फ्रीजर में नहीं रखना चाहिए।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल