1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 जनवरी 2018: लग रहा है स्वाती नक्षत्र, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

राशिफल 10 जनवरी 2018: लग रहा है स्वाती नक्षत्र, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2018 07:00 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 04:08 pm IST

Aaj Ka Rashifal (10th January 2018): आज माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, बुधवार का दिन और स्वाती नक्षत्र है। इस नक्षत्र के कारण तुला राशि में राजयोग बन रहा है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज ऊर्जा और उत्साह के नये प्रवाह का अनुभव करेंगें। नयी व्यायाम प्रणाली या योग की कक्षाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो आपकी यात्रा सुखद और लाभदायक साबित होगी। आज आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष आज मजबूत बना रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करें, मन शांत होगा।

मकर राशि
आज अपने सामने आयी चुनौतियों का समाधान आसानी से खोज लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण आपका काम लटक सकता है। किसी नए काम को करने से पहले बडों की सलाह लें, फायदा होगा।  ऑनलाइन खरीदारी और निवेश में सावधानी रखें। म्युचुअल फंड, कमोडिटी या ब्याज से पैसा देने वाले लोग सावधान रहें। पैसों से जुड़ा किसी भी तरह का जोखिम न लें। आज बाहर कही घूमने जा सकते हो, माहौल बदल जाएगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल