1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 10 अप्रैल 2018: इन राशियों के लोग दोस्तों से रहें सावधान, धोखा देने के हैं आसार

राशिफल 10 अप्रैल 2018: इन राशियों के लोग दोस्तों से रहें सावधान, धोखा देने के हैं आसार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 09, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Apr 09, 2018 04:03 pm IST

जिस प्रकार हर माह की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, उसी प्रकार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी होती है। अतः आज कालाष्टमी है। इस दिन भगवान शिव के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: जिस प्रकार हर माह की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, उसी प्रकार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी होती है। अतः आज कालाष्टमी है। इस दिन भगवान शिव के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है। साथ ही चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ और आषाढ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को शीतला माता की पूजा करने का भी विधान है।

मेष राशि

मित्रों पर अत्यधिक भरोसा न करें। कोशिश करें कि कार्य समय पर पूर्ण करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या बढ़ सकती है।

वृषभ राशि
आय की स्थितियों में सुधार होगा। अज्ञात भय दूर होगा। तनाव दूर होने से कार्यों में गति आएगी। राज की बातें जीवनसाथी के साथी साझा करेंगे।

मिथुन राशि
कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मनोकामना पूर्ण होने से खुशी। व्यापारिक निर्णय लेने में आसानी। वाहन सुख प्राप्त होगा। पढ़ाई में समकक्षों से आगे रहेंगे।

कर्क राशि
कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। ऋण संबंधी समस्याओं का निपटारा होगा। संतान से सुख प्राप्त होगा। किसी भी प्रकार का बड़ा लाभ होने की संभावना है।

सिंह राशि
व्यक्तिगत स्वार्थ हावी रह सकता है। फिजूलखर्ची से बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। किसी के दबाव में आकर निर्णय ना लें। सामाजिक स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।

कन्या राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीतिज्ञों को पद का लाभ मिल सकता है। आर्थिक समस्या हल होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल