1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. तुला फरवरी मासिक राशिफल 2021: खुशहाल रहने के लिए करनी पड़ेगी मशक्कत, दोस्तों का मिलेगा पूरा सहयोग

तुला फरवरी मासिक राशिफल 2021: खुशहाल रहने के लिए करनी पड़ेगी मशक्कत, दोस्तों का मिलेगा पूरा सहयोग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 02, 2021 10:19 pm IST,  Updated : Feb 02, 2021 10:19 pm IST

जानें तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा फरवरी 2021।

Tula February 2021 masik rashifal- India TV Hindi
Tula February 2021 masik rashifal Image Source : INDIA TV

साल 2021 का दूसरा माह फरवरी माह की शुरुआत हो चुकी है। इस माह कई ग्रह राशि राशिपरिवर्तन करेंगे। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जहां 4 फरवरी को बुध मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। वहीं 12 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए ज्योतिषाचार्य अनिल ठक्कर से कैसा रहेगा तुला राशि वालों के लिए फरवरी माह।  

  

तुला फरवरी मासिक राशिफल 2021

तुला राशि कालचक्र की सातवीं राशि है और यह काल पुरुष के सप्तम भाव को प्रदर्शित करती है। शुक्र के आधिपत्य वाली यह राशि वायु तत्व की राशि है जिसकी वजह से तुला राशि के जातक काल्पनिक भी होते हैं और सौंदर्य के प्रति आकर्षित होते हैं। इन्हें प्रकृति तथा व्यक्ति के सौंदर्य के प्रति विशेष रूचि होती है और इनके अंदर स्वयं एक आकर्षण की प्रबल शक्ति होती है जो लोगों को उनका मुरीद बनाती है। 

तुला तराजू का प्रतीक है जिसकी वजह से यह लोग जीवन में बैलेंस अर्थात संतुलन रखने का पूरा प्रयास करते हैं लेकिन कई बार यह इसके लिए इतना प्रयास करते हैं कि जीवन की व्यवहारिकता से दूर हो जाते हैं और कुछ परेशानियां उठा लेते हैं। आप के चतुर्थ भाव में चार-चार ग्रहों की स्थिति होना और शनि की ढैया होना आपके लिए बहुत बढ़िया संकेत तो नहीं दे रहा लेकिन फिर भी इस महीने आपको ठीक ठाक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको जीवन में सुख प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा और अपनी योग्यता का प्रदर्शन करते हुए आप चमक कर बाहर आएंगे। लोगों के सामने आपकी एक अलग पहचान बनेगी जो आपको भी बहुत पसंद आएगी। 

तुला राशि के जो लोग विदेश जाने की सोच रहे हैं, उन्हें आंशिक तौर पर सफलता मिल सकती है यानि की संभावना है कि उन्हें बाहर जाने के लिए वीजा मिल जाएगा लेकिन इस महीने जा पाना संभव नहीं होगा। अभी उन्हें थोड़ा समय लग जाएगा। आपकी अपने मित्रों से खूब जमेगी और उनकी वजह से आपको कई कामों में सफलता मिल पाएगी। वे हर काम में आपकी मदद करेंगे और एक अच्छे साथी का रोल अदा करेंगे।  

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल