1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: मीठा बनाने का नहीं मिला वक्त तो बिल्कुल न हो परेशान, 10 मिनट में सेवई बनाकर भाई का मुंह कराएं मीठा

Recipe: मीठा बनाने का नहीं मिला वक्त तो बिल्कुल न हो परेशान, 10 मिनट में सेवई बनाकर भाई का मुंह कराएं मीठा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 03, 2020 01:35 pm IST,  Updated : Aug 03, 2020 03:13 pm IST

अगर आप अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं लेकिन वक्त नहीं मिल पाया तो बिल्कुल भी परेशान न हों। हम आपको एक ऐसी डिश बनाना बताएंगे जिसे बनाने में आपको ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 10 मिनट लगेंगे।

Sevai- India TV Hindi
Sevai Image Source : INSTAGRAM/CANAPAERCRAVINGS

रक्षाबंधन के दिन हर कोई अपने भाइयों का मुंह मीठा कराता है। ऐसे में अगर आप अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं लेकिन वक्त नहीं मिल पाया तो बिल्कुल भी परेशान न हों। हम आपको एक ऐसी डिश बनाना बताएंगे जिसे बनाने में आपको ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 10 मिनट लगेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी कौन सी मीठी डिश है जो 10 मिनट में बन सकती है। इस डिश का नाम है दूध वाली सेवई। जानें इंस्टेंट सेवई बनाने का आसान तरीका..

Recipe: रक्षा बंधन पर इस बार भाइयों को अपने हाथ से बनाकर खिलाइए नारियल का लड्डू, ये है इंस्टेंट रेसिपी

सेवई बनाने के लिए जरूरी चीजें

सेवई
दूध फुल क्रीम
देसी घी
इलायची
चिरौंजी
चीनी

Recipe: इस रक्षा बंधन भाइयों को अपने हाथ से बनाकर खिलाइए गुलाब जामुन, बेहद आसान है रेसिपी

बनाने की विधि- सबसे पहले आपको जितनी सेवई बनानी है उसे एक बर्तन में निकाल लें। अब कढ़ाई को धीमी आंच पर चढ़ाएं। कढ़ाई में अब दो चम्मच देसी घी डालें। देसी घी के गर्म होते ही उसमें सेवई डालें और भूनें। सेवई को तब तक भूनें जब तक वो सुनहरी न हो जाएं। अब गैस बंद कर सेवई को बाहर निकाल दें। इसके बाद एक बर्तन में फुल क्रीम दूध डालें। यहां पर हमने एक लीटर फुल क्रीम दूध लिया है। 

अब इस बर्तन को धीमी आंच पर खौलाने के लिए रख दें। दूध में जैसे ही एक उबाल आए तो उसमें चीनी डाल दें। चीनी कितनी डालनी है ये इस पर निर्भर करता है कि आपको सेवई कितनी मीठी रखनी है। यहां पर हमने एक कटोरी चीनी दूध में डाली है। चीनी डालने के बाद जो सेवई आपने फ्राई की है वो भी इसमें डाल दें। इसके बाद इलायची को कूटकर और चिरौंजी भी डालें। कुंछली से मिलाएं। दूध में एक खौल आने के बाद गैस को बंद कर दें। हल्का ठंडा होने पर इसे आप सर्व करके खा सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल