1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएं टेस्टी स्पाइसी चिली कॉर्न

ऐसे बनाएं टेस्टी स्पाइसी चिली कॉर्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2020 01:47 pm IST,  Updated : May 02, 2020 01:55 pm IST

अगर आप स्नैक्स के लिए कुछ चटपटा सा सर्च कर रहे हैं तो चिली कॉर्न बना सकते हैं। जानिए बनाने की सिंपल विधि।

स्पाइसी चिली कॉर्न- India TV Hindi
स्पाइसी चिली कॉर्न Image Source : INSTRAGRAM/CAFEBOLLYFOOD

लॉकडाउन के चलते हर कोई घरों में कैद है। ऐसे में मीठी चीजों के साथ-साथ चटपटी चीजें खाने का अधिक मन करता है। सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ लंच और डिनर भी हेल्दी लेते हैं तो फिर स्नैक्स में भी कुछ हेल्दी ले सकते हैं। अगर आप स्नैक्स के लिए कुछ चटपटा सा सर्च कर रहे हैं तो चिली कॉर्न बनाकर खा सकते हैं। यह काफी कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। जानिए स्पाइसी चिली कॉर्न बनाने की सिंपल विधि

स्पाइसी चिली कॉर्न बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप कॉर्न
  • 1 चम्मच मैदा
  • आधा कप मक्के का आटा
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • तीन चौथाई चम्मच अदरक कटी हुई़
  • 5-6 कली लहसुन कटा हुआ
  • एक पीली शिमला मिर्च
  • एक लाल शिमला मिर्च
  • 3-4 कटी हुई हरी मिर्च
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच ब्रॉथ पाउडर
  • थोड़ी सी शुगर
  • आधा चम्मच सफेद मिर्च का पाउडर
  • आधा चम्मच चिली ऑयल
  • आधा चम्मच सोया सॉस 
  • तेल

स्नैक्स या लंच में ऐसे झटपट तैयार करें लज़ीज मशरूम फ्राई

ऐसे बनाएं स्पाइसी चिली कॉर्न 

सबसे पहले कॉर्न को धोकर एक पैन में पानी के साथ डालकर उबाल लें। उबलने के बाद इसे ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने के बाद इसमें मैदा, मक्के का आटा,  सफेद मिर्च और  नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 

एक फ्रांइग पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें कॉर्न को भून लें। 

वहीं दूसरी पैन में प्याज डालकर फ्राई करें। इसके बाद अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं। अब  इसमें कॉर्न डाल दें। इसके बाद 1-2 मिनट पकाएं। आपका स्पाइसी चिली कॉर्न बनकर तैयार है।    

लॉकडाउन के दौरान बनाएं ये 3 हेल्दी बेक्रफास्ट, जानें बनाने का सिंपल तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल