1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिश्री के पानी से लेकर लौकी रायता तक, पेट ठंडा रखने के लिए खाएं ये 5 चीजें

मिश्री के पानी से लेकर लौकी रायता तक, पेट ठंडा रखने के लिए खाएं ये 5 चीजें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 16, 2023 11:05 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 11:05 pm IST

पेट में जलन और पित्त बढ़ने से लोग कई समस्याओं के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में पेट की गर्मी को कम करने के लिए आप इन नेचुरल उपायों की मदद ले सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

Foods to cool down stomach- India TV Hindi
Foods to cool down stomach Image Source : FREEPIK

How to cool down body heat: पेट में जलन और पित्त की समस्या से अक्सर लोग परेशान करते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये दिक्कत क्यों होती है। ये असल में पेट में गर्मी बढ़ जाने की वजह से हो सकती है। इसके अलावा पेट में गर्मी बढ़ने की वजह से मुंह में छाले, शरीर पर दाने और खुजली आदि की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में कुछ फूड्स का सेवन पेट की जलन को शांत करने में मदद कर सकता है।  इसके अलावा ये फूड्स शरीर के लिए भी कई प्रकार से काम कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं।

पेट ठंडा रखने के 5 उपाय-Foods to cool down stomach in hindi

1. मिश्री का पानी

मिश्री का पानी, पेट ठंडा करने में मददगार है। मिश्री का खास गुण ये है कि ये पेट में नमी पैदा करता है और पेट ठंडा कर देता है। इसके बाद ये जलन और मुंह में इंफेक्शन को भी कम करता है। साथ ही ये पित्त बढ़ने के तमाम लक्षणों को कंट्रोल करता है और इसमें कमी लाता है।

डिनर के तुरंद बाद वॉक करके कहीं आप कोई गलती तो नहीं कर रहे? जानें खाना खाने के कितनी देर बाद चलना चाहिए

2. लौकी का रायता

लौकी का रायता आपके पेट को ठंडा करता है और मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। ये जहां पित्त की समस्या को कम करता है वहीं, इसके लक्षणों जैसे एसिडिटी और पैरों में जलन से भी बचाव में मदद करता है।

3. नारियल पानी

नारियल पानी पीने से पित्त बढ़ने की समस्या कंट्रोल में रह सकती है। ये पेट तो ठंडा करता ही है  साथ ही, आपके शरीर की बाकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है। इसके अलावा जिन लोगों का मेटाबोलिक रेट कम है उनमें ये पाचन क्रिया तेज करने का काम करता है। 

coconut_water
Image Source : FREEPIKcoconut_water

4. सौंफ का पानी

सौंफ का पानी मूड बूस्टर होने के साथ, शरीर की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। ये पैरों में जलन, पित्त से जुड़ी समस्या और हार्मोनल हेल्थ को भी बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा ये नींद को बेहतर बनाने में भी काफी सहायक है।

सिर में दिख रहे हैं 1 भी सफेद बाल तो, आज से ही शुरू कर दें काली किशमिश का सेवन

5. छाछ पिएं

छाछ आपके पेट को पूरी तरह से ठंडा कर सकता है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट भी बढ़ाता है और वेट लॉस में भी मदद करता है। इसके अलावा छाछ की खास बात ये है कि ये प्रीबायोटिक की तरह काम करता है और शरीर की बाकी गतिविधियों को हेल्दी रखता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल